)
स्वदेशी इंजन पर रक्षा मंत्रालय नहीं लेगा कोई रिस्क! 'ड्राई कावेरी' पर उड़ेगा घातक स्टेल्थ ड्रोन, GTRE को सख्त निर्देश
Zee News
Indian Stealth dry kaveri engine: रक्षा मंत्रालय का पूरा फोकस स्वदेशी ड्राई कावेरी इंजन पर है. इसके लिये एक बार मंत्रालय की तरफ से GTRE को डेडलाइन पर इंजन को प्रमाणित करवाने का निर्देश दिया है. अगर नए इंजन का लाइसेंस मिल जाता है तो घातक स्टेल्थ ड्रोन में इसका परीक्षण होगा.
Indian Stealth dry kaveri engine: रक्षा मंत्रालय ने गैस टर्बाइन रिसर्च एस्टैब्लिशमेंट (GTRE) को निर्देश दिया है कि स्वदेशी ड्राई कावेरी इंजन को वर्ष 2026 तक प्रमाणित किया जाए. यह फैसला भारत के घातक (Ghatak) स्टेल्थ ड्रोन/यूसीएवी प्रोग्राम के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. इसका मकसद विदेशी इंजनों पर निर्भरता खत्म करना और रणनीतिक रक्षा परियोजनाओं में समय पर काम पूरा कराना है.
More Related News
