)
एशिया के बाद Europe पर भारत की धाक! डिफेंस एक्सपोर्ट में Bharat Forge का बड़ा दांव, पलटने वाला है गेम
Zee News
Defence Export: भारत फोर्ज के चेयरमैन बाबा कल्याणी ने खुलासा किया है कि यूरोप की 2–3 बड़ी डिफेंस कंपनियां अपनी मैन्युफैक्चरिंग लाइनें भारत शिफ्ट करने पर बातचीत कर रही हैं. इसका मकसद भारत से हथियारों का वैश्विक निर्यात बढ़ाना और भारत को इंटरनेशनल डिफेंस सप्लायर बनाना है.
Defence Export: भारत डिफेंस सेक्टर में अब इंटर कॉन्टिनेंटल सप्लायर के रूप में उभर रहा है. हथियारों के सप्लायर के मामले में एशिया के बाद अब यूरोप तक पकड़ मजबूत करने वाला है. इसको लेकर भारत फोर्ज के चेयरमैन बाबा कल्याणी ने खुलासा किया है कि उनकी कंपनी यूरोप की 2 से 3 बड़ी डिफेंस कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है, ताकि उनकी कुछ मैन्युफैक्चरिंग लाइनों को यूरोप से भारत शिफ्ट किया जा सके. उन्होंने CNBC-TV18 से बातचीत में बताया कि इन चर्चाओं का मकसद भारत में रक्षा उपकरणों का निर्माण करना है, खासतौर पर निर्यात के लिए. यह भारत की वैश्विक रक्षा इंडस्ट्री में भूमिका को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है.
