)
अब जवान नहीं, रोबोट करेगा टैंक का शिकार! इंडियन आर्मी का खतरनाक Anti-Mine Drone प्लान
Zee News
Anti mine drone: इंडियन आर्मी ने एंटी-आर्मर युद्ध के लिए नया रोबोटिक प्लेटफॉर्म विकसित किया है. यह मानव रहित रोबोट मैग्नेटिक एंटी-टैंक माइंस लेकर दुश्मन के टैंकों तक जाएगा और तय समय पर विस्फोट करेगा. इसका उद्देश्य सैनिकों को सुरक्षित रखते हुए भारी बख्तरबंद वाहनों को नष्ट करना है.
Anti mine drone: जंग के समय और सेंसटिव क्षेत्र में सेना के जवानों, सैन्य वाहनों और टैंकों के सामने माइंस का खतरा हमेशा रहता है. अब इसका तोड़ भी इंडियन आर्मी निकालने जा रही है. इंडियन आर्मी एंटी-आर्मर युद्ध के लिए एक नया और अलग तरीका तलाश रही है. इसके तहत सेना की इन-हाउस इंजीनियरिंग टीमें ऐसे रोबोटिक प्लेटफॉर्म विकसित कर रही हैं, जो मैग्नेटिक एंटी-टैंक माइंस लेकर दुश्मन के टैंकों तक पहुंच सकें. रिपोर्टस् के मुताबिक, ये मानव रहित ग्राउंड सिस्टम दुश्मन के मेन बैटल टैंक (MBT) और आर्मर्ड पर्सनल कैरियर (APC) की ओर रेंगते हुए जाएंगे, चुंबकीय तकनीक से उनके ढांचे से चिपकेंगे और तय समय पर विस्फोट करेंगे.
