)
भारत के Sukhoi SJ-100 में लगेगा फ्रांसीसी जेट इंजन? SaM146 पर दांव लगाने की तैयारी; भर-भरकर नोट छापेगा हिंदुस्तान
Zee News
Sukhoi SJ-100 aircraft deal: भारत और रूस के बीच हवाई जहाजों को लेकर चल रही बातचीत अब एक नए और दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है. भारत चाहता है कि वह रूस के Sukhoi SJ-100 विमान को अपने यहां बनाए, लेकिन इस बार वह पूरी तरह रूस पर निर्भर नहीं रहना चाहता. इस बड़े प्रोजेक्ट में अब फ्रांस की एंट्री हो सकती है, जो इस विमान को 'सुपर पावर' देने का काम करेगा.
Sukhoi SJ-100 aircraft deal: भारत अपने नागरिक उड्डयन क्षेत्र को तेजी से बढ़ाना चाहता है ताकि छोटे शहरों के लोग भी सस्ते में हवाई सफर कर सकें. इसी सपने को साकार करने के लिए रूस ने भारत को अपने SJ-100 क्षेत्रीय विमान को भारत में ही बनाने का प्रस्ताव दिया है. लेकिन भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस विमान का इंजन है. रूस का अपना इंजन अभी पूरी तरह परीक्षणों के दौर से गुजर रहा है, जबकि भारत एक ऐसा इंजन चाहता है जो भरोसेमंद हो और जिसकी मरम्मत दुनिया में कहीं भी आसानी से हो सके. इसीलिए भारत अब फ्रांस की कंपनियों से बात कर रहा है ताकि रूसी विमान के ढांचे में फ्रांस का इंजन लगाया जा सके. अगर यह तालमेल बैठ जाता है, तो भारत न केवल अपने लिए विमान बनाएगा, बल्कि दुनिया भर को इनका निर्यात भी कर सकेगा. ऐसे में जानना बेहद दिलचस्प हो जाता है कि इंजन का चुनाव इस पूरी डील के लिए क्यों जरूरी है.
