)
तेजस-MKII इसी साल भरेगा उड़ान! दुनिया को तूफानी रफ्तार से चौकाने की तैयारी, DRDO चेयरमैन के दावे से हलचल
Zee News
Tejas MKII Fighter jet: भारत का स्वदेशी फाइटर जेट तेजस मार्क-2 दुनिया को चौकाते हुए इसी साल अपनी पहली उड़ान भरेगा. ये दावा DRDO प्रमुख समीर वी कामत का है. अगर उनका दावा सच हुआ तो इंडियन एयरफोर्स का टेंशन खत्म हो जाएगा. जल्द ही भारत देसी पावर का दम दुश्मनों को दिखाएगा.
Tejas MKII Fighter jet: भारत का स्वदेशी फाइटर जेट तेजस मार्क-2, जो राफेल के टक्कर का होगा उसकी पहली उड़ान की तारीख आ गई है. DRDO चेयरमैन ने 'रक्षा सूत्र' पॉडकॉस्ट में तेजस मार्क-2 के निर्माण पर बड़ा अपडेट दिया है. DRDO प्रमुख डॉ. समीर वी. कामत ने बताया कि प्रोजेक्ट तूफानी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि स्वादेशी हवाई फाइटर 2026 के जून और जुलाई में पहली उड़ान भरेगा. कामत का यह दावा बताता है कि शीर्ष स्तर के अधिकारी तेजस मार्क-2 की पहली उड़ान को लेकर कितने ज्यादा डेडिकेशन के साथ लगे हुए हैं.
