)
भारत के स्वदेशी विमान LAT-One v0.1 का सफल टेस्ट, अब खेत-सड़क से भी उड़ेंगे हवाई जहाज; सेना को बड़ा फायदा
Zee News
India STOL aircraft LAT One v0.1: भारत की एक छोटी सी स्टार्टअप कंपनी ने एविएशन की दुनिया में वह कर दिखाया है, जिसके लिए बड़े-बड़े देश सालों से माथापच्ची कर रहे थे. अब हवाई जहाज को उड़ने के लिए लंबे-चौड़े रनवे की जरूरत नहीं होगी. दरअसल, भारत के एक नए स्वदेशी विमान ने महज कुछ ही मीटर की दूरी में हवा से बात करना शुरू कर दिया है.
India STOL aircraft LAT One v0.1: आमतौर पर किसी भी हवाई जहाज या बड़े ड्रोन को उड़ने के लिए एक लंबे रनवे की जरूरत होती है ताकि वह रफ्तार पकड़ सके. लेकिन भारतीय स्टार्टअप कंपनी LAT Aerospace ने इस धारणा को बदल दिया है. उनके नए प्रोटोटाइप विमान LAT-One v0.1 ने अपनी टेस्ट फ्लाइट के दौरान बहुत ही कम दूरी तय करके आसमान में उड़ान भर ली. यह उपलब्धि भारत के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि हमारे पास कई ऐसे दुर्गम इलाके हैं जैसे ऊंचे पहाड़ या घने जंगल जहां लंबे रनवे बनाना मुमकिन नहीं है. यह विमान ऐसी जगहों पर गेम-चेंजर साबित होगा.
