)
भारत बनाएगा 6 टन वजनी देसी 'MQ-9B' ड्रोन! 30,000 फीट से दागेगा मिसाइल, अमेरिका देगा साथ; CCS मंजूरी का इंतजार
Zee News
India MQ-9B type drone: भारत अब जासूसी और हवाई हमलों की दुनिया में एक बहुत बड़ा धमाका करने जा रहा है. समंदर से लेकर हिमालय की चोटियों तक नजर रखने के लिए अब भारत अपना खुद का 'सुपर ड्रोन' तैयार कर रहा है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस काम में दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रोन MQ-9B प्रीडेटर बनाने वाली अमेरिकी कंपनी जनरल एटॉमिक्स भी भारत का साथ देगी.
India MQ-9B type drone: भारत अब जासूसी विमानों और ड्रोन्स के मामले में पूरी तरह आत्मनिर्भर होने की दिशा में बढ़ रहा है. भारत लंबे समय से एक ऐसे ड्रोन की तलाश में था जो हजारों किलोमीटर दूर तक उड़ सके और दुश्मन के रडार की पकड़ में न आए. अभी तक भारत ने अमेरिका से प्रीडेटर ड्रोन खरीदने का सौदा किया था, लेकिन अब भारत अपना खुद का 'प्रीडेटर जैसा' ड्रोन बनाने की तैयारी में है. IDRW की रिपोर्ट के मुताबिक 6 टन वजनी यह ड्रोन न केवल जासूसी करेगा, बल्कि जरूरत पड़ने पर मिसाइल दागकर दुश्मन का नामो-निशान भी मिटा सकेगा.
