)
5वीं पीढ़ी का स्वदेशी फाइटर AMCA कब भरेगा उड़ान? DRDO-HAL कर रहे रफ्तार से हैरान, तारीख का हो गया ऐलान!
Zee News
AMCA First Flight: AMCA फाइटर जेट प्रोजेक्ट की नींव 15 साल पहले 2010 में रखी गई थी. लंबे इंतजार के बाद 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर बड़ा अपडेट DRDO के चेयरमैन समीर वी कामत ने दिया है. उन्होंने कहा कि स्वदेशी 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट की पहली उड़ान 2028 में देखी जा सकती है.
AMCA First Flight: भारत सरकार ने स्वदेशी 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट की नींव 2010 में रखी थी. इस दौरान भारत में तीन चुनाव हुए, रिजीम बदल गई. दुनिया इधर की उधर हो गई, लेकिन AMCA प्रोजेक्ट अभी तक पूरा नहीं हो पाया. प्रोजेक्ट की शुरूआत के पूरे 15 साल पूरे होने वाले हैं. कभी इंजन की तो कभी प्रोटोटाइप और तकनीक को लेकर अपडेट आते रहते हैं. हालांकि कोई विशेष प्रगति प्रोजेक्ट में नहीं दिखाई दे रही थी. अब DRDO चेयरमैन डॉ. समीर वी कामत ने बड़ा अपडेट दिया है.
More Related News
