)
300 KM रेंज, हवा में बदलेगा रास्ता, खुद ढूंढेगा निशाना! IAF खरीदेगी इजरायली 'SPICE-250' और 'ER' बम
Zee News
SPICE 250 bomb: भारतीय वायुसेना अब अपनी आसमानी ताकत को इतना घातक बनाने जा रही है कि दुश्मन चाहे कितना भी जादुई रडार या सिग्नल जाम करने वाली मशीन लगा ले, भारत का निशाना नहीं चूकेगा. इजराइल की मशहूर 'स्पाइस' (SPICE) फैमिली के नए बम अब भारतीय बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार हैं. ये बम बिना किसी GPS की मदद के भी दुश्मन के बंकरों को ढूंढकर तबाह कर सकते हैं.
IAF SPICE 250 bomb: आधुनिक युद्धों में अब सिर्फ बम फेंकना काफी नहीं है, बल्कि उसे सही निशाने पर पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती है. ऐसे में, IDRW की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय वायुसेना अपनी 'स्टैंड-ऑफ' स्ट्राइक क्षमता को बढ़ाने के लिए स्पाइस 250 सीरीज का मूल्यांकन कर रही है. 'स्टैंड-ऑफ' का मतलब है कि हमारा लड़ाकू विमान दुश्मन की मिसाइलों की रेंज से बाहर सुरक्षित रहकर ही बम दाग सके. वहीं, स्पाइस 250 बम की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह जीपीएस पर निर्भर नहीं रहता. अक्सर युद्ध के दौरान चीन या पाकिस्तान जैसे देश जीपीएस सिग्नल को जाम कर देते हैं ताकि मिसाइलें रास्ता भटक जाएं.
