
इंग्लैंड में शुभमन गिल का दोहरा शतक, भारतीय कप्तान ने रचा इतिहास, देखें
AajTak
भारतीय टीम ने छह विकेट खोकर 407 से अधिक रन बनाए हैं. इंग्लैंड दौरे पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाया है. यह पहली बार है जब किसी भारतीय कप्तान ने इंग्लैंड में दोहरा शतक बनाया है. यह उनका टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 147 रन था, जो उन्होंने पिछले मुकाबले में बनाया था.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











