आसमान में टकराने से बचे नेपाल एयरलाइंस और एअर इंडिया के विमान, बड़ा हादसा होने से टला
AajTak
मलेशिया के कुआलालंपुर से काठमांडू आ रहा नेपाल एयरलाइंस का विमान और नई दिल्ली से काठमांडू आ रहा एअर इंडिया का विमान लगभग टकराने की स्थिति में आ गए थे. एयर इंडिया का विमान 19,000 फुट से नीचे उतर रहा था जबकि नेपाल एयरलाइंस का विमान उसी स्थान पर 15,000 फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा था.
नेपाल में उस समय हड़कंप मच गया जब बीच हवा में एअर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के विमान टकराने के करीब आ गए. गनीमत रही कि समय रहते चेतावनी प्रणाली ने पायलटों को सतर्क कर दिया, जिससे एक बार फिर बड़ा विमान हादसा होने से टल गया. दरअसल, मामला शुक्रवार का है. जब मलेशिया से आ रहा नेपाल एयरलाइंस का विमान और दिल्ली से आ रहे एअर इंडिया का विमान टकराने की स्थिति में आ गए. जिससे विमानों में बैठे यात्रियों की सांसे थम गई.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक रविवार को मामले की जानकारी देते हुए सीएएएन के प्रवक्ता जगन्नाथ निरौला ने बताया कि नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) ने लापरवाही के लिए हवाई यातायात नियंत्रक विभाग के दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है. शुक्रवार की सुबह मलेशिया के कुआलालंपुर से काठमांडू आ रहा नेपाल एयरलाइंस का विमान और नई दिल्ली से काठमांडू आ रहा एअर इंडिया का विमान लगभग टकराने की स्थिति में आ गए थे.
निरौला ने बताया कि एअर इंडिया का विमान 19,000 फुट से नीचे उतर रहा था जबकि नेपाल एयरलाइंस का विमान उसी स्थान पर 15,000 फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा था. राडार पर यह दिखाने के बाद कि दोनों विमान नजदीक में हैं, नेपाल एयरलाइंस का विमान 7,000 फीट नीचे उतर गया. जिससे हादसा होने से टल गया.
उन्होंने बताया कि नागर विमानन प्राधिकरण ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है. सीएएएन ने उन दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है, जो घटना के समय कंट्रोल रूम के प्रभारी थे. वहीं मामले को लेकर एयर इंडिया की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








