
आयुर्वेद बनाम एलोपैथी की चर्चा के बीच बाबा Ramdev ने पोस्ट किया वीडियो, दिखा Akshay Kumar का संदेश
Zee News
Ayurveda vs Allopathy: बाबा रामदेव लगातार कह रहे हैं कि योग, आयुर्वेद और नेचुरोपैथी ने गंभीर बीमारियों को ठीक कर लाखों लोगों की जान (Ayurvedic Save Many Lives) बचाई है. इस बात से कोई भी इनकार नहीं कर सकता. वहीं एलोपैथी के समर्थकों के अपने अलग तर्क हैं.
नई दिल्ली: देश में आयुर्वेद और एलोपैथ के बीच श्रेष्ठता को लेकर बहस जारी है. इस मामले में एक ओर जहां बाबा रामदेव (Baba Ramdv) और इंडियन मेडिकल एसोशिएशन (IMA) का विवाद चल रहा है, वहीं दूसरी ओर एलोपैथ और आयुर्वेद के समर्थक भी सोशल मीडिया पर तलवारें खींच कर अपने-अपने 'मन की बात' कर रहे हैं. आप अपनी बॉडी के खुद ब्रांड अम्बेसडर बने, सिंपल और हेल्दी लाइफ जीयें, और दुनिया को दिखा देते हैं, कि हमारे हिंदुस्तानी योग व आयुर्वेद में जो ताकत है, वह किसी अंग्रेज के केमिकल इंजेक्शन में नहीं है- अक्षय कुमार। साभार-अक्षय कुमार बाबा रामदेव लगातार कह रहे हैं कि योग, आयुर्वेद और नेचुरोपैथी ने गंभीर बीमारियों को ठीक कर लाखों लोगों की जान (Ayurvedic Save Many Lives) बचाई है. इस बात से कोई भी इनकार नहीं कर सकता. वहीं एलोपैथ समर्थकों के अपने तर्क हैं. मध्यम मार्गी लोग जरूरत के हिसाब से दोनों को श्रेष्ठ बता रहे हैं. इस विवाद में लेटेस्ट सेलिब्रेटी बयान की बात करें तो बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.More Related News
