
'आतिशी ने तो अपना बाप बदल लिया', एक ही दिन में दूसरी बार बिगड़े रमेश बिधूड़ी के बोल
AajTak
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले माहौल गरमा गया है. बीजेपी कैंडिडेट रमेश बिधूड़ी ने सीएम आतिशी पर विवादित टिप्पणी की है. आरोप-प्रत्यारोप के इस दौर में चुनावी समीकरणों पर नजरें टिकी हैं, जहां उन्होंने इससे पहले प्रियंका गांधी पर विवादित बयानबाजी की थी.
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी में चुनाव प्रचार का दौर तेज हो गया है. इस बीच विवादित बयानबाजी भी होने लगी है. बीजेपी के विवादित नेता और कालकाजी विधानसभा सीट से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने अब सीएम आतिशी पर विवादित बयान दिया है. इससे कुछ घंटे पहले ही उन्होंने अपनी आपत्तिजनक बयानबाजी के लिए माफी मांगी थी, जहां एक्स पोस्ट में उन्होंने बीजेपी चीफ जेपी नड्डा को भी टैग किया था.
रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली में एक चुनाव प्रचार के दौरान कहा, "दिल्ली की खड़ाऊं मुख्यमंत्री आतिशी ने तो अपना बाप ही बदल लिया. वह मार्लिना से सिंह हो गई." मंच से वह अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे जब उन्होंने कहा, "अरे ये मार्लेना, ये तो सिंह बन गई भइया. चेहरा ही नाम बदल दिया."
क्या-क्या बोले रमेश बिधूड़ी?
बीजेपी के विवादित कैंडिडेट बिधूड़ी ने कहा, "केजरीवाल ने बच्चों की कसम खाई थी कि कांग्रेस के साथ नहीं जाउंगा. मार्लेना ने तो बाप बदल दिया. पहले मार्लेना थी. अब सिंह हो गई. ये इनका चरित्र है." बिधूड़ी यहीं नहीं रुके, उन्होंने मंच से चिल्ला-चिल्लाकर सीएम आतिशी के मां-बाप पर भी हमले बोले और दावा किया, "यही मार्लेना के पिता और मां ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरू की माफी के लिए मार्लेना की मां और पिता ने याचिका दी थी."
पूर्व सीएम केजरीवाल ने की आलोचना
दिल्ली के मुख्यमंत्री पर व्यक्तिगत हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी नेताओं ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं. उन्होंने अपने एक एक्स पोस्ट में कहा, "बीजेपी के नेताओं ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी. बीजेपी के नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी जी को गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं. एक महिला मुख्यमंत्री का अपमान दिल्ली की जनता सहन नहीं करेगी. दिल्ली की सभी महिलाएं इसका बदला लेंगी."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










