
आतंकवाद के मामले में गिरफ्तार जम्मू कश्मीर के पुलिस अधिकारी देविंदर सिंह सेवा से बर्खास्त
ABP News
हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों को कश्मीर से जम्मू ले जाते समय देविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद मामले की जांच एनआईए ने शुरू की थी.
जम्मू: जम्मू-कश्मीर पुलिस के दागी अधिकारी देविंदर सिंह को गुरुवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया. देविंदर सिंह को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक आतंकवादी मामले में गिरफ्तार किया था और बाद में आरोपपत्र दायर किया था. यह जानकारी एक आधिकारिक आदेश से मिली. सिंह को पिछले साल जनवरी में जम्मू कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया था जब वह प्रतिबंधित हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों को कश्मीर से जम्मू ले जा रहा था. मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने की थी और बाद में सिंह और अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था.More Related News

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












