
'आज हमने सिर्फ भारत के डिप्लोमैट को देश से निकाला है, लेकिन...', कनाडा ने ऐसा क्यों कहा?
AajTak
कनाडा में लगातार बढ़ रही भारत विरोधी गतिविधियों के कारण दोनों देशों के बीच रिश्ते पिछले कुछ समय से ठीक नहीं हैं. खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह हत्याकांड में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए कनाडा ने सोमवार को भारत के एक सीनियर डिप्लोमैट को निष्कासित कर दिया था. जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने भी आज यानी मंगलवार को कनाडा के एक सीनियर डिप्लोमेट को निष्कासित कर दिया है.
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए कनाडा ने भारत के एक टॉप डिप्लोमैट को निष्कासित करते हुए देश छोड़ने का आदेश दिया है. भारत सरकार ने कनाडा के इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है.
कनाडा की ओर से की गई कार्रवाई का जवाब में भारत ने भी कनाडा के एक सीनियर डिप्लोमेट को निष्कासित कर दिया है और पांच दिन के भीतर भारत छोड़ने के लिए कहा है.
जून 2023 में कनाडा के सर्रे शहर में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हरदीप सिंह निज्जर को भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने भगोड़ा और आतंकवादी घोषित कर रखा था. इसके अलावा, राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से निज्जर पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था.
हमारी संप्रुभता का उल्लंघनः जस्टिन ट्रूडो
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को कनाडा की संसद (हाउस ऑफ कामंस) में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में भारत सरकार की संलिप्तता पर सवाल उठाते हुए कहा, "कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां भारत सरकार और कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बीच की कड़ी के आरोपों की सक्रियता से जांच कर रही है. कनाडा की धरती पर कनाडा के नागरिक की हत्या में किसी अन्य देश या विदेशी सरकार की संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यह हमारी संप्रुभता का उल्लंघन है. यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है."
आज हम सिर्फ निष्कासित कर रहे हैं, लेकिन...: कनाडा की विदेश मंत्री

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











