
आज फिर बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में कितनी है कीमत
ABP News
चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. आज पेट्रोल की कीम 23 से 26 पैसे तक बढ़ा दी गई है.
Petrol Diesel Price: राज्यों में चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल, डीजल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो चुका है. आज यानी सोमवार को एक बार फिर से पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ा दिए गए. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर से पेट्रोल व डीजल की नई कीमतों की घोषणा की गई है. आज डीजल की कीमत 31 से 35 पैसे तक बढ़ी है तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 23 से 26 पैसे तक बढ़ी है. इससे पहले शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े थे. शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 91.27 रुपये जबकि डीजल का दाम 81.73 रुपये प्रति लीटर था. वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.61 रुपये व डीजल की कीमत 88.82 रुपये प्रति लीटर थी.More Related News

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












