
आजमगढ़ को आज योगी आदित्यनाथ देंगे रिटर्न गिफ्ट, 2024 के लिए अभी से जमीन मजबूत करने में जुटी बीजेपी
AajTak
लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी को मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को पहली बार आजमगढ़ के दौरे पर पहुंचेंगे, जहां पर विकास से जुड़ी योजनाओं की सौगात देंगे. सपा के गढ़ में मिली जीत को बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव तक बरकरार रखना चाहती है, जिसके लिए सीएम योगी ने विकास का पिटारा खोल दिया है. ऐसे में देखना है कि सपा कैसे अपने दुर्ग में वापसी कर पाती ह?
उत्तर प्रदेश में सपा के मजबूत गढ़ रहे आजमगढ़ में मिली जीत को बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव में भी बरकरार रखने की कवायद में जुट गई है. उपचुनाव में मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को पहली बार आजमगढ़ के दौरे पर पहुंचेंगे और जिले की जनता को रिटर्न गिफ्ट देंगे. इस दौरान सीएम 141 करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और साथ ही 50 योजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास करेंगे .
लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ की जीत के बाद सीएम योगी का यह पहला दौरा है. ऐसे में जिले की जनता को बड़ी उम्मीदें हैं, क्योंकि चुनाव के दौरान सीएम योगी ने विकास की सौगात से नवाजे जाने का वादा किया था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आईटीआई मैदान में जनसभा को संबोधित करने के साथ-साथ आजमगढ़ उपचुनाव में मिली जीत के लिए जनता को धन्यवाद देंगे. पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संगीत के सबसे पुराने घराने हरिहरपुर जाएंगे, जहां पर शास्त्री गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र के परिजनों से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा शास्त्री संगीत से जुड़े लोगों से संवाद करेंगे. साथ ही संगीत के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुतीकरण किया जाएगा. ऐसे में उम्मीद है कि हरिहरपुर संगीत घराने को एक नई पहचान मिलेगी. इसके बाद सीएम योगी जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आजमगढ़, मऊ और बलिया के अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे.
बता दें आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव को हराकर वहां कमल खिलाया. बीजेपी के लिए यह जीत इसीलिए भी काफी महत्वपूर्ण रही है, क्योंकि सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव सांसद रहे हैं और उनके पिता मुलायम सिंह यादव की सीट रही है. इतना ही नहीं सपा के यादव-मुस्लिम समीकरण वाली भी सीट मानी जाती थी.
2022 के विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ की सभी की सभी दस सीटें सपा जीतने में कामयाब रही थी. आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव बीजेपी ने जिस सपा के गढ़ में संघर्ष और दिलेरी के साथ लड़ा है और जीत दर्ज की है, उसे आगे 2024 लोकसभा चुनाव में भी बरकरार रखना चाहती है. बीजेपी के 2024 में क्लीन स्वीप के टारगेट के लिहाज से भी आजमगढ़ सीट काफी अहम हो जाती है.
बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2022 चुनाव के दौरान आजमगढ़ की जनता से तीन बड़े वादा किए थे. इसमें पूर्वाचंल एक्सप्रेस-वे और विश्वविद्यालय का तोहफा जनता को मिल चुका है. एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है पर अभी तक शुरू नहीं हुआ है. ऐसे में जिले की जनता को एयरपोर्ट का बेसब्री से इंतजार है. बीजेपी आजमगढ़ में किसी तरह का कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








