
आखिर क्यों टली क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? क्या बोले परिवार वाले
AajTak
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और यूपी जौनपुर के मछलीशहर की समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी की डेट टाल दी गई है. रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 18 नवंबर को वाराणसी में होनी थी. वाराणसी के नदेसर स्थित होटल ताज़ में इस शादी की बुकिंग की गई थी.
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और यूपी जौनपुर के मछलीशहर की समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी की डेट टाल दी गई है. रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 18 नवंबर को वाराणसी में होनी थी. वाराणसी के नदेसर स्थित होटल ताज़ में इस शादी की बुकिंग की गई थी. लेकिन अब इसे टाल दिया गया है. शादी टलने की वजह रिंकू की क्रिकेट शेड्यूल में व्यस्तता बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, रिंकू सिंह घरेलू क्रिकेट में बिजी रहेंगे. जिसके चलते ये कार्यक्रम टाल दिया गया है.
होटल की बुकिंग भी कैंसिल कर दी गई है. दोनों परिवार मिलकर फिर से शादी की डेट तय करेंगे. नई डेट्स को लेकर अभी कोई कन्फर्मेशन नहीं है. बता दें कि कुछ दिन पहले प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई लखनऊ के एक होटल में हुई थी. सगाई में कई स्टार क्रिकेटर और सियासी दिग्गजों का जमावड़ा था. सगाई के दौरान प्रिया सरोज के भावुक होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
यह भी पढ़ें: रिंकू सिंह से सगाई के बाद प्रिया सरोज का इमोशनल पोस्ट, बोलीं- 3 साल से...
सगाई में मंगाई गई थीं खास अंगूठियां
सगाई के इस खास मौके को और भी यादगार बनाने के लिए रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने एक-दूसरे के लिए खास अंगूठियां मंगवाई थीं. प्रिया ने अपनी पसंद की डिजाइनर रिंग कोलकाता से खरीदी, जबकि रिंकू ने मुंबई से विशेष रूप से अंगूठी मंगवाई. समारोह के मेन्यू को भी दोनों की पसंद के अनुसार खासतौर पर तैयार किया गया था.
इससे पहले प्रिया सरोज के पिता विधायक तूफानी सरोज ने जानकारी देते हुए बताया था कि शादी गांव से नहीं की जा रही है बल्कि इसके लिए कोई दूसरी जगह तलाशी जाएगी. कारण पूछने पर उन्होंने बताया था की शादी में कई दिग्गज शामिल होंगे ऐसे में गांव में व्यवस्था नहीं हो पाएगी. इसके बाद जानकारी सामने आयी थी कि ये शादी वाराणसी के होटल ताज़ से 18 नवंबर को होगी.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











