
आकाश चोपड़ा ने चुनी T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए खिलाड़ियों की टीम, शुभमन गिल को नहीं दी जगह, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान
AajTak
शुभमन गिल इस साल टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए एक भी शतक नहीं लगा पाए. शुभमन को अब वर्ल्ड कप टीम में एंट्री नहीं मिली है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में होना है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान पिछले हफ्ते किया गया था. टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई थी, वहीं अक्षर पटेल को उप-कप्तान बनाया गया. खराब फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल को स्क्वॉड में जगह नहीं मिली. शुभमन को टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर किया जाना सबसे बड़ा सरप्राइज था क्योंकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज तक वो टी20 टीम के उप-कप्तान भी थे. गिल को जहां ड्रॉप किया गया, वहीं झारखंड के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में शतक लगाने वाले ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया.
टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर किए जाने के बाद अब शुभमन गिल को आकाश चोपड़ा की ओर से चुनी गई वैकल्पिक टीम में भी जगह नहीं मिली है. टीम इंडिया के पूर्व ओपनर चोपड़ा ने इस टीम में उन 15 खिलाड़ियों को शामिल किया, जो वर्ल्ड कप के लिए चुने जाने के दावेदार थे, हालांकि शुभमन को उन्होंने नहीं चुना. इसका मतलब यह हुआ है कि मौजूदा समय में शुभमन देश के टॉप-30 टी20 खिलाड़ियों में भी शामिल नहीं हैं.
आकाश चोपड़ा ने टी20 क्रिकेट में गिल की 'एंकर' वाली भूमिका को लेकर चल रही सोच पर भी तंज कसा. चोपड़ा ने कहा कि अगर चयनकर्ताओं को मौजूदा टी20 सेटअप में एक एंकर बल्लेबाज की जरूरत नहीं लगती, तो उन्हें भी ऐसी भूमिका के खिलाड़ी को चुनने की कोई वजह नहीं दिखती. टीम घोषित करने के बाद चोपड़ा ने कहा, 'आप पूछेंगे कि मैंने शुभमन गिल को क्यों नहीं चुना. जब भारतीय टीम को एंकर की जरूरत ही नहीं है, तो मैं उन्हें एंकर के तौर पर क्यों रखूं. शुभमन गिल ही इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस कहानी में फिट नहीं बैठते.'
अगरकर ने गिल को लेकर क्या कहा था? आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, 'हमने उन्हें टेस्ट और वनडे क्रिकेट के लिए छोड़ दिया है. इस समय जो नैरेटिव बनाया गया है, उसके मुताबिक हमने उन्हें नहीं चुना है. हमें उन्हें चुनना चाहिए था, लेकिन हमने नहीं चुना. कई लोग कहते हैं कि मैं गिल की पीआर कर रहा था. लीजिए, मैंने उन्हें नहीं चुना.' चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने बाद में कहा कि गिल की काबिलियत पर कोई सवाल नहीं है, लेकिन टीम मैनेजमेंट को एक बैकअप विकेटकीपर की जरूरत थी.
टीम इंडिया आगामी टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को ओपनर के तौर पर उतार सकती है, जबकि ईशान किशन उनके रिजर्व विकल्प होंगे. एशिया कप के दौरान शुभमन गिल को दोबारा टी20 टीम में बुलाया गया था, जिसके चलते सैमसन और अभिषेक की ओपनिंग जोड़ी को तोड़ा गया. शुभमन को एशिया के जरिए टी20 टीम का उप-कप्तान बनाया गया था, लेकिन उनका अपेक्षाकृत धीमा अप्रोच टीम के संतुलन पर असर डालने लगा. सैमसन को मिडिल ऑर्डर में भेजा गया और फिनिशर के रूप में रिंकू सिंह के मौके भी कम होते गए.
चयनकर्ताओं और कोचिंग स्टाफ के समर्थन के बावजूद शुभमन गिल अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए. यह प्रयोग 15 टी20 इंटरनेशनल मैचों तक चला, लेकिन फिर सब्र टूट गया. इस दौरान शुभमन ने 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 291 रन बनाए. उनका औसत 24.25 और स्ट्राइक रेट 137.26 रहा.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











