
'असम को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?', ममता के 'पूरा नॉर्थ-ईस्ट जलेगा' वाले बयान पर भड़के हिमंता बिस्वा सरमा
AajTak
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले से निपटने के तरीके को लेकर तृणमूल सरकार को गंभीर आलोचना और बड़े पैमाने पर विरोध का सामना करना पड़ रहा है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अपनी पार्टी की छात्र इकाई तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के स्थापना दिवस के मौके पर अपने संबोधन में भाजपा और उसके शीर्ष नेतृत्व पर जमकर जुबानी हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पश्चिम बंगाल में आग लगाना चाहती है. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए चेतावनी भरे लहजे में कहा, 'अगर बंगाल को जलाया तो असम, नॉर्थ-ईस्ट, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे. हम आपकी कुर्सी गिरा देंगे.'
ममता के इस बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पलटवार किया है. उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा, 'दीदी, आपकी हिम्मत कैसे हुई असम को धमकाने की? हमें लाल आंखें मत दिखाइए. आपकी असफलता की राजनीति से भारत को जलाने की कोशिश भी मत कीजिए. आपको विभाजनकारी भाषा बोलना शोभा नहीं देता.' केंद्रीय मंत्री और बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी कहा कि यह टिप्पणी संवैधानिक पद पर बैठे किसी नेता की नहीं, बल्कि 'राष्ट्र-विरोधी' मानसिकता वाले किसी व्यक्ति की लगती है.
दीदी, आपकी हिम्मत कैसे हुई असम को धमकाने की? हमें लाल आंखें मत दिखाइए। आपकी असफलता की राजनीति से भारत को जलाने की कोशिश भी मत कीजिए। आपको विभाजनकारी भाषा बोलना शोभा नहीं देता। দিদি, আপনার এতো সাহস কীভাবে হলো যে আপনি অসমকে ধমকি দিচ্ছেন? আমাদের রক্তচক্ষু দেখাবেন না। আপনার অসফলতার… pic.twitter.com/k194lajS8s
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले से निपटने के तरीके को लेकर तृणमूल सरकार को गंभीर आलोचना और बड़े पैमाने पर विरोध का सामना करना पड़ रहा है. यह घटना 9 अगस्त की है. उसके बाद से ही कोलकाता समेत पूरे बंगाल में जूनियर डॉक्टर, छात्र और आम नागरिक पीड़िता के लिए न्याय की मांग को लेकर अपने-अपने तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के स्थापना दिवस कार्यक्रम में बोलते हुए, ममता बनर्जी ने बंद (हड़ताल) के दौरान हिंसा और राज्य सचिवालय 'नबन्ना' तक प्रोटेस्ट मार्च को लेकर भाजपा पर हमला किया.
बंगाल को जलाया तो आपकी कुर्सी गिरा देंगे: ममता
सीएम बनर्जी ने कहा, 'कुछ लोगों को लगता है कि यह बांग्लादेश है. मुझे बांग्लादेश से प्यार है, क्योंकि वे हमारी तरह बात करते हैं और हमारी संस्कृति भी एक जैसी है. लेकिन, याद रखिए कि बांग्लादेश अलग देश है और भारत अलग देश है. मोदी बाबू कोलकाता के रेप-मर्डर केस में अपनी पार्टी का इस्तेमाल करके बंगाल में आग लगवा रहे हैं. अगर आपने बंगाल को जलाया तो असम, नॉर्थ-ईस्ट, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे. हम आपकी कुर्सी गिरा देंगे.'

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










