
'अल्लू परिवार में आपका स्वागत है..' भाभी नयनिका रेड्डी का अल्लू अर्जुन ने बेहद ही खास अंदाज में किया परिवार में स्वागत
ABP News
अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू सिरीश हाल ही में नयनिका रेड्डी के संग शादी के बंधन में बंधे हैं. ऐसे में साउथ के इस सुपरस्टार एक्टर ने बेहद ही खास अंदाज में अपनी भाभी का परिवार में स्वागत किया है.
साउथ के सुपरस्टार एक्टर अल्लू अर्जुन ने हाल ही में अपने छोटे भाई अल्लू सिरीश की शादी के बाद नई-नवेली भाभी नयनिका रेड्डी का खास अंदाज में परिवार में स्वागत किया है. बता दें शुक्रवार को ये कपल रीति-रिवाजों के संग शादी के बंधन में बंधा था.
अल्लू अर्जुन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अल्लू सिरीश और नयनिका को उनके नए जीवन के सफर के लिए शुभकामनाएं दीं. अल्लू अर्जुन ने इस नए जोड़े पर प्यार बरसाने वालों का आभार भी व्यक्त किया. अल्लू अर्जुन ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उनकी पत्नी स्नेहा और भाई अल्लू सिरीश, भाभी नयनिका रेड्डी और पेरेंट्स नजर आ रहे हैं.
अल्लू अर्जुन ने किया भाभी का स्वागत
तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा,' मेरे भाई सिरी और नयनिका को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं. अल्लू परिवार में आपका स्वागत है. आप सभी लोगों का भी धन्यवाद, जिन्होंने अपनी गर्मजोशी भरी शुभकामनाएं और आशीर्वाद भेजे. हम इस प्यार के लिए हमेशा आभारी रहेंगे. अल्लू परिवार.'













