
अमेरिकियों की औसत आय से दोगुनी है वहां बसे भारतीयों की इनकम, किसे वोट देगा ये तबका, कमला के आने से क्या बदला?
AajTak
अमेरिका में बसा भारतीय समुदाय सबसे पढ़े-लिखे और ताकतवर इमिग्रेंट्स में शामिल रहा. ये देश की कुल आबादी का लगभग 1.5 फीसदी हैं लेकिन कारोबार से लेकर राजनीति में भी उसकी गहरी पैठ है. पिछले कुछ सालों में राष्ट्रपति चुनावों में भी भी इनके वोटों की अहमियत बढ़ी. जानिए, यूएस में भारतीय मूल के लोग का रुझान किस तरफ है.
जुलाई में एशियन अमेरिकन वोटर सर्वे आया था, जो बताता था कि वहां बसे करीब 46 फीसदी भारतीयों का झुकाव डेमोक्रेट्स की तरफ था. वैसे तब जो बाइडेन राष्ट्रपति पद की रेस में थे. अब इस जगह पर कमला हैरिस आ चुकीं. इसके बाद से सपोर्ट शिफ्ट होता भी दिख रहा है. तो क्या यूएस में बसे भारतीय डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में हैं? आमतौर पर किस पार्टी की तरफ रहा भारतवंशियों का झुकाव?
कितनी मजबूत है ये आबादी
भारतीय मूल के अमेरिकियों की कुल जनसंख्या लगभग 50 लाख है, ये देश की कुल आबादी का महज डेढ़ प्रतिशत है. इसके बाद भी वे काफी अहम वोटिंग ब्लॉक बन चुके हैं. इसकी वजह है उनका आर्थिक और सामाजिक तौर पर शक्तिशाली होना. साल 2020 में हुआ अमेरिका का सेंसस कहता है कि देश की सालाना औसत कमाई लगभग 64 हजार डॉलर है, जबकि इंडियन अमेरिकन्स की कमाई इससे लगभग दोगुनी है. इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि छोटा समुदाय होने के बाद भी ये देश में कितनी ताकत और पैठ रखता होगा.
भारतीय मूल के सीईओ बेहद बड़ी कंपनियों में लीडरशिप रोल में हैं, जिनमें गूगल के सुंदर पिचाई और वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स की रेशमा केवलरामाणी जैसे नाम शामिल हैं. ये कंपनियां लगभग 27 लाख अमेरिकियों को रोजगार देती हैं. स्टार्टअप में भी भारतीय आगे हैं. वहीं अमेरिका में लगभग 60 फीसदी होटलों के मालिक इंडियन-अमेरिकन ही हैं.
आर्थिक और सामाजिक तौर पर इतने पावरफुल होने की वजह से उनका छोटा हिस्सा भी राजनीति पर सीधा असर डालता है. वे राजनैतिक अभियानों में मदद करते हैं. साथ ही चूंकि इंडियन-अमेरिकन तबका काफी लोगों को नौकरियां देता है, तो उनकी सोच का असर उनसे जुड़े वोटरों पर भी होता होगा, ऐसा माना जा सकता है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









