
अमेरिका में भारतीय मूल के धरतीपकड़ की कहानी, मेयर से लेकर सांसद तक चुनाव हार चुके हर्षवर्धन लड़ेंगे राष्ट्रपति चुनाव
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में तीसरे भारतवंशी ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है. इनका नाम है हर्षवर्धन सिंह. खास बात यह है कि इस चुनाव में उतरने से पहले हर्षवर्धन को अब तक के चुनावों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. आइए जानते हैं कि उन्हें धरती पकड़ क्यों कहा जा रहा है?
भारत के चुनावों में धरती पकड़ का नाम हमेशा सुर्खियों में रहा है. ऐसा नेता जो ग्राम पंचायत से लेकर राष्ट्रपति चुनाव तक सभी में अपनी किस्मत आजमा चुका है, लेकिन अब तक उसे कहीं भी सफलता नहीं मिली है. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दावेदारी पेश करने वाले हर्षवर्धन सिंह को भी यूएस में भारतीय मूल का धरतीपकड़ कहा जा रहा है. इसकी वजह यह है कि भारतीय मूल के हर्षवर्धन सिंह अमेरिका में मेयर से लेकर सांसद तक का चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन तीन चुनावों में से उन्हें किसी में भी सफलता नहीं मिली है. अब हर्षवर्धन ने 2024 में होने जा रहे प्रेसिडेंट इलेक्शन के लिए दावा ठोक दिया है. हर्षवर्धन रिपब्लिकन पार्टी के बेहद पुराने कार्यकर्ता हैं.
कब-कब उतरे चुनावी मैदान में?
हर्षवर्धन सिंह सबसे पहले 2017 में न्यूजर्सी के मेयर (अमेरिका में गवर्नर) के चुनाव के लिए मैदान में उतरे, लेकिन वह रिपब्लिकन पार्टी के अंदरूनी चुनाव भी जीतने में नाकाम रहे. इसके बाद 2018 में उन्होंने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के लिए अपनी दावेदारी पेश की. इसे हमारे यहां निचला सदन कहते हैं. लेकिन यह चुनाव भी वह हार गए. साल 2010 में हर्षवर्धन ने अमेरिकी सीनेट यानी उच्च सदन का चुनाव लड़कर अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन यहां भी निराशा ही हाथ लगी. इसके बाद साल 2021 में उन्होंने एक बार फिर न्यूजर्सी से मेयर (गवर्नर) का चुनाव लड़ा, लेकिन इस बार भी वह रिपब्लिकन पार्टी के अंदर प्रत्याशी बनने के लिए होने वाले चुनाव तक नहीं जीत पाए. आइए अब आपको हर्षवर्धन के बारे में बताते हैं.
कौन हैं दावेदारी करने वाले हर्षवर्धन?
हर्षवर्धन रिपब्लिकन पार्टी के भारतीय मूल के ऐसे तीसरे नेता हैं, जिन्होंने राष्ट्रपति पद कै लिए चुनाव में उतरने का फैसला लिया है. उनसे पहले निक्की हेली और विवेक रामास्वामी भी प्रेसिडेंट पद के लिए दावेदारी जता चुके हैं. बता दें कि अमेरिका में सियासी पार्टियों की कमी नहीं है. लेकिन दो मुख्य पार्टियां डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी हैं. इसके अलावा कई राजनीतिक दल हैं. लेकिन उनका प्रभाव नहीं के बराबर है. इसलिए राष्ट्रपति का चुनाव डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन के बीच ही होता है. राष्ट्रपति चुनाव के लिए दोनों पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार उतारती हैं. पार्टी में इन उम्मीदवारों को चुनने की प्रक्रिया भी लंबी और जटिल होती है. चलिए आपको बताते हैं कि डेमेक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी कैसे अपने राष्ट्रपति उम्मीदवार का चयन करते हैं.
प्राइमरी सिस्टम से चुनाव

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








