
अमेरिका में प्रो-फिलिस्तीन प्रोटेस्ट हुआ हिंसक, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में इजरायल समर्थक छात्रों से झड़प
AajTak
इजरायल के विरोध में ये प्रदर्शन देशभर में आग की तरह फैल रहा है. कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्र लगभग दो हफ्ते से कैंपस में टेंट लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में एक्शन में आई न्यूयॉर्क पुलिस ने छात्रों को गिरफ्तार कर कैंपस को खाली करा लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलंबिया यूनिवर्सिटी के 109 और सिटी कॉलेज के 173 स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया.
अमेरिका में इजरायल के खिलाफ और फिलिस्तीन के समर्थन में छात्रों का प्रदर्शन लगातार तेज हो रहा है. अमेरिका की कई यूनिवर्सिटीज में स्टूडेंट्स सड़कों पर हैं. इस बीच न्यूयॉर्क पुलिस ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी के 300 से अधिक छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है.
अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में हिंसक प्रदर्शन हुए. यूनिवर्सिटी कैंपस में हिंसक टकराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने कोलंबिया विश्वविद्यालय के हैमिल्टन हॉल पर कब्जा किए छात्रों को हटाया. ये लोग 30 अप्रैल से इस हॉल पर कब्जा जमाए थे.
बता दें कि हैमिल्टन हॉल रंगभेद के खिलाफ जारी संघर्षों के लिए जाना जाता रहा है. हालांकि,अब उसे हिंद हॉल कहा जा रहा है, जो हिंद रज्जाब की याद दिलाता है. हिंद रज्जाब छह साल की एक बच्ची थी, जो गाजा में इजरायल की बमबारी में परिवार सहित मारी गई थी.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलंबिया यूनिवर्सिटी के 109 और कैंपस के सिटी कॉलेज के 173 स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया गया है. इस पूरे घटनाक्रम पर कोलंबिया यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता ने जारी बयान में कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुरोध पर पुलिस कैंपस पहुंची थी. हमें पता चला था कि छात्रों ने कैंपस के भीतर हैमिल्टन हॉल पर कब्जा कर लिया था. ऐसे में हमारे पास कोई विकल्प नहीं था.
कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पुलिस के एक्शन के बाद न्यूयॉर्क के मेयर ने कहा कि हमारे शहर में नफरत की कोई जगह नहीं है. इसके लिए ऐसे लोग जिम्मेदार हैं, जो तनाव बढ़ाने के लिए युवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं. हम एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन को हिंसा में तब्दील होते नहीं देख सकते. युवाओं को कट्टरपंथी बनाने का एजेंडा चल रहा है, ऐसे में हम हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठ सकते.
कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी पुलिस छावनी में तब्दील

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









