
अमेरिका-बांग्लादेश ट्रेड डील से क्या बढ़ेगी भारत की फ़िक्र?
BBC
अमेरिका-बांग्लादेश ट्रेड डील के कुछ ही घंटों बाद मंगलवार को भारत की टेक्सटाइल कंपनियों के शेयरों में तेज़ गिरावट आई. चिंताएं जताई जा रही हैं कि अमेरिका के कपड़ों के बाज़ार में भारत की स्थिति कमज़ोर पड़ सकती है.
सोमवार, 9 फरवरी को अमेरिका और बांग्लादेश ने रेसिप्रोकल टैरिफ़ (परस्पर शुल्क) से जुड़े एक व्यापार समझौते पर दस्तख़त किए.
बांग्लादेश की तरफ से वाणिज्य सलाहकार शेख बशीरुद्दीन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार खलीलुर रहमान ने और अमेरिका की तरफ से अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि राजदूत जेमीसन ग्रीयर ने समझौते के दस्तावेज़ पर दस्तख़त किए.
इस समझौते पर बातचीत पिछले साल अप्रैल से लगभग नौ महीने तक चली.
समझौते के तहत अमेरिका ने बांग्लादेश पर रेसिप्रोकल टैरिफ़ को 19 फ़ीसदी तक कम करने पर सहमति जताई है. ये टैरिफ़ पहले 37 फ़ीसदी था और इसे पिछले साल अगस्त में घटाकर 20 फ़ीसदी किया गया था.
बीबीसी हिन्दी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
इसके अलावा अमेरिका ने यह व्यवस्था बनाने पर भी सहमति दी है कि बांग्लादेश से कुछ विशेष टेक्सटाइल और परिधान जो अमेरिकी कपास और कृत्रिम रेशे से बने होंगे, उन्हें अमेरिकी बाज़ार में शून्य शुल्क पर प्रवेश मिलेगा.













