
अमेरिका बनाम ईरान: कौन सा देश किसके साथ?
BBC
किस-किस देश ने अमेरिका और इसराइल को सपोर्ट किया है तो किस-किस ने ईरान पर हमलों की आलोचना की है. भारत और पाकिस्तान का इस मामले में क्या रुख़ है?
ईरान पर अमेरिका और इसराइल के हमलों के बाद दुनिया दो खेमों में बंटती लग रही है.
जहां कई देशों ने अमेरिका और इसराइल का समर्थन किया है तो वहीं कुछ ने ईरान के साथ एकजुटता दिखाई है.
लेकिन इस बीच ऐसे भी कई देश हैं जो बेहद सावधानी से क़दम उठा रहे हैं और तटस्थ बयान दे रहे हैं.
इसराइल और अमेरिका ने शनिवार को ईरान पर हमले किए.
इसमें ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई सहित कई शीर्ष नेता और अधिकारियों की मौत हुई है.
इसके बाद ईरान ने खाड़ी के देशों में अमेरिकी मिलिट्री बेस को निशाना बनाना शुरू किया.
इस पूरे घटनाक्रम पर दुनिया भर के देशों ने प्रतिक्रिया दी है.
More Related News













