अमेरिका ने जंगी जहाज़ में किया ज़ोरदार धमाका
BBC
अमेरिकी नौसेना ने अपने देश के पूर्वी तट के क़रीब ‘फ़ुल शिप शॉक ट्रायल’ को अंजाम दिया. इसके तहत 40,000 पाउंड यानी 118,143 किलोग्राम वज़नी धमाका किया गया.
अमेरिकी नौसेना ने अपने देश के पूर्वी तट के क़रीब ‘फ़ुल शिप शॉक ट्रायल’ को अंजाम दिया. इसके तहत 40,000 पाउंड यानी 118,143 किलोग्राम वज़नी धमाका किया गया. ताकि ये परखा जा सके कि अमेरिकी जंगी जहाज़ USS जेराल्ड आर फ़ोर्ड युद्ध की स्थिति में मज़बूती से डटा रह सकता है या नहीं यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने इस विस्फोट को रिक्टर पैमाने पर 3.9 वाले भूकंप के रूप में मापा. इस ट्रायल के बाद अमेरिका का ये जंगी जहाज़ डॉक में लौट आएगा. इसके बाद जहाज़ की मरम्मत और आधुनिकीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी. (बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)More Related News