
अमेरिका के चिड़ियाघर में 'पुतिन' को आया हार्ट अटैक, तमाम कोशिशों के बाद भी डॉक्टर नहीं बचा सके जान
AajTak
अमेरिका में मिनेसोटा ज़ू में 'पुतिन' की मौत का मामला सामने आया है. डॉक्टरों का कहना है कि हमने उसे बचाने के तमाम प्रयास किए, लेकिन हमारी कोशिशें कामयाब नहीं हो सकीं.
संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) के मिनेसोटा चिड़ियाघर (Minnesota Zoo) में 'पुतिन' (Putin) को हार्ट अटैक का मामला सामने आया है. इस दौरान डॉक्टरों ने तमाम कोशिशें कीं, लेकिन 'पुतिन' को बचाया नहीं जा सका. चौंकिएगा नहीं, हम बात कर रहे हैं 12 साल के पुतिन नाम के बाघ (Tiger) की. जो कि 2015 से मिनेसोटा चिड़ियाघर में रह रहा था. चिकित्सकीय जांच के दौरान पुतिन ने दम तोड़ दिया.
बता दें कि मिनेसोटा चिड़ियाघर में सभी जानवरों की नियमित तौर पर चिकित्सकीय जांच होती है. लिहाजा बुधवार को पुतिन नाम के अमूर बाघ के स्वास्थ्य की डॉक्टर जांच कर रहे थे, उसी दौरान पुतिन बाघ को हार्ट अटैक आ गया. पशु चिकित्सकों और ज़ूकीपर्स ने तमाम प्रयास किए लेकिन बाघ को बचाया नहीं जा सका.
सभी जरूरी सावधानियां बरती गईं
मिनेसोटा चिड़ियाघर के पशु देखभाल और संरक्षण के प्रमुख डॉ. टेलर यॉ ने कहा कि यह एक नियमित प्रक्रिया थी, जो बाघों की देखभाल और संरक्षण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. जांच के दौरान सभी जरूरी सावधानियां बरती गईं और टीम ने बाघ को बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी. लेकिन हम उसे बचा नहीं सके.
शोक में डूबे चिड़ियाघर के कर्मचारी
मिनेसोटा चिड़ियाघर के निदेशक जॉन फ्रॉली ने कहा कि आज मिनेसोटा चिड़ियाघर में हम सभी के लिए बेहद कठिन दिन है. हमें बाघ की मौत का गहरा आघात लगा है. यहां काम करने वाले सभी अधिकारी और कर्मचारी शोक में हैं. पुतिन बाघ की मौत के बाद ये ज़ू अब सुंदरी नाम की वयस्क मादा बाघ का घर है. उन्होंने कहा कि हमारे चिड़ियाघर ने वैश्विक स्तर पर बाघ संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. बाघ संरक्षण अभियान के लिए हमने लाखों डॉलर जुटाए हैं. मिनेसोटा ज़ू में पिछले 40 से अधिक साल से बाघ संरक्षण का काम किया जा रहा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








