
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच दुबई में फंसी रहीं सुभाश्री गांगुली, 7 दिन बाद बेटे के साथ लौटीं भारत
ABP News
Subhashree Ganguly: बंगाली एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण बेटे के साथ दुबई में फंस गई थीं. करीब 7 दिनों बाद वो भारत लौटीं और वहां हुए डरावने अनुभव को शेयर किया.
बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली एक मुश्किल हालात का सामना करके भारत लौटी हैं. वो अपने बेटे के साथ छुट्टियां मनाने के लिए दुबई गई थीं, लेकिन इसी बीच वेस्ट एशिया में अचानक तनाव बढ़ गया. हालात ऐसे बन गए कि उन्हें करीब एक हफ्ते तक वहीं रुकना पड़ा. आखिरकार सात दिन बाद वो सुरक्षित भारत पहुंच गईं और कोलकाता एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए अपने अनुभव शेयर किए.
बेटे के साथ दुबई में फंसी सुभाश्री
उस समय तनाव बढ़ गया जब यूनाइटेड स्टेट और इजरायल ने ईरान पर हमला किया. इसके बाद ईरान ने भी जवाब में हमला किया. इस पूरी घटना के कारण गल्फ देशों के कई हिस्सों में डर का माहौल बन गया. दुबई, अबू धाबी, कतर और कुवैत जैसे शहरों में भी सुरक्षा अलर्ट की खबरें आईं. इसी बीच सुभाश्री गांगुली अपने बेटे युवान के साथ दुबई में थीं. अचानक बढ़े तनाव से कई फ्लाइट्स रद्द हुई और कुछ देर से चली. एयरस्पेस बंद होने और हवाई सेवाओं में बाधा आने की वजह से वो भारत नहीं लौट सकी और एक होटल में ही रुकना पड़ा.
7 दिन बाद भारत लौटी सुभाश्री













