
अमेरिका: इस मछली के इंसानों जैसे दांत, देखते ही मछुआरे का सिर चकाराया
AajTak
इस मछली को Sheepshead Fish बताया जा रहा है. इस मछली के सिर्फ दांत ही नहीं बल्कि इंसानों की तरह मसूड़े भी हैं. मछली के ऊपर काली और सफेद धारियां बनी हुई हैं.
अमेरिका में एक मछुआरे को ऐसी अनोखी मछली (Weird Fish) मिली, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. इस अजब-गजब मछली को देखकर किसी का भी सिर चकरा सकता है. मछली की फोटो काफी वायरल (Viral Photo) हो रही है. आइए आपको बताते हैं क्या है खास इस मछली में.. (तस्वीर- Jennette's Pier फ़ेसबुक) दरअसल, इस अजीब सी दिखने वाली मछली की तस्वीर Jennette's Pier नाम के शख्स ने फेसबुक पर शेयर की है. इसके मुताबिक, नेथन मार्टिन नाम के मछुआरे को यह अजब मछली मिली है. इसका नाम Sheepshead मछली है. (तस्वीर- Jennette's Pier फ़ेसबुक) मछली की अजीब फोटो (Fish Weird Photos) काफी वायरल हो रही है, जिसे देखकर आपका भी दिमाग घूम जाएगा. इस मछली के दांत इंसानों जैसे हैं. मछली अमेरिका (America) के आउटर बैंक्स (Outer Banks) में पकड़ी गई है. (तस्वीर- Jennette's Pier फ़ेसबुक)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










