
अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी एक और प्रॉपर्टी, राम मंदिर से महज 15 मिनट की दूरी पर है जमीन
ABP News
Amitabh Bachchan Investment: अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर रियल एस्टेट में इन्वेस्ट किया है. करीब 35 करोड़ रुपये में उन्होंने 2.67 एकड़ जमीन खरीदी है, जो अयोध्या में अब तक उनका तीसरा निवेश है.
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने नए इन्वेस्टमेंट को लेकर चर्चा में हैं. फिल्मों के अलावा बिग बी रियल एस्टेट में भी लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इसी बीच उन्होंने अब उत्तर प्रदेश के अयोध्या में करीब 35 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है. बताया जा रहा है कि ये जमीन 2.67 एकड़ में फैली हुई है और इसे उन्होंने रियल एस्टेट कंपनी द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (HoABL) से खरीदा है. अयोध्या में बिग बी का यह तीसरा बड़ा इन्वेस्टमेंट माना जा रहा है.
अयोध्या बनेगा इन्वेस्टमेंट का केंद्र
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ये जमीन 'द सरयू' नाम के बड़े प्रोजेक्ट के पास स्थित है. ये प्रोजेक्ट लगभग 75 एकड़ में फैला हुआ है और आने वाले समय में इसे लग्जरी और प्रीमियम डेवलपमेंट के तौर पर विकसित किया जा रहा है. इस जमीन की खरीद से जुड़े कागजात बिग बी की कंपनी एबी कॉरपोरेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव ने पूरे किए हैं. रियल एस्टेट कंपनी के चेयरमैन अभिनंदन लोढ़ा का कहना है कि अमिताभ बच्चन के इन्वेस्टमेंट से अयोध्या आने वाले समय में इन्वेस्टमेंट के लिए बहुत बड़ा केंद्र बन सकता है. जमीन सिर्फ संपत्ति नहीं होती, बल्कि ये एक विरासत भी होती है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखी जाती है. अयोध्या जैसे धार्मिक और ऐतिहासिक शहर में निवेश का महत्व और भी बढ़ जाता है.
बिग बी ने अयोध्या में किया तीसरा इन्वेस्टमेंट

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












