
अब AI के जरिए हमास को मिटाएगा इजरायल, इंसानी युद्ध से कितना घातक हो सकता है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस?
AajTak
इजरायल ने एक खास सिस्टम तैयार किया, जिससे वो एक दिन में हमास के सौ से ज्यादा ठिकानों को टारगेट कर सकेगा. यहां तक कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से ये भी पता लग जाएगा कि अटैक में कितनों की मौत हुई है. कथित तौर पर इजरायल डिफेंस फोर्स ने इसका इस्तेमाल शुरू भी कर दिया है. ये अपनी तरह की पहली लड़ाई है, जो जंग का चेहरा बदल देगी.
इजरायल और हमास की जंग से बीच गाजा की हेल्थ मिनिस्ट्री ने दावा किया कि उसके 17 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं. इस बीच ये खबर भी आ रही है कि IDF अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर रही है ताकि सुरंगों में छिपे आतंकियों और गोला-बारूद पर निशाना साधा जा सके. इसे हसबोरा कहा जा रहा है, हिब्रू में जिसका अर्थ है- द गॉस्पल. इससे न केवल टारगेट पहचाना जा सकेगा, बल्कि कैजुअलिटी का भी अनुमान मिल जाएगा.
इजरायली सेना मान चुकी है कि घनी आबादी और सुरंगों के चलते हमास आतंकियों को खोजना आसान नहीं. यही वजह है कि करीब दो महीने युद्ध के बाद भी हमास के आतंकी खत्म नहीं हो सके. ह्यूमन इंटेलिजेंस की क्षमता जहां सीमित है, वहीं AI की गॉस्पल तकनीक से रोज 100 टारगेट पता लग सकते हैं.
माना जा रहा है कि गाजा में 5 सौ किलोमीटर में ही 13 सुरंगों का जाल फैला हुआ है. आमतौर पर ये सुरंगें 30 मीटर तक गहरी होती हैं. लेकिन कुछ-कुछ सुरंगें 70 मीटर तक गहरी हैं. इन सुरंगों को इजरायली बमबारी से बचाने के लिए मजबूत कंक्रीट का इस्तेमाल किया गया है. यहां बिजली भी है. यही सुरंगें अब इजरायली डिफेंस फोर्स के लिए खतरा बन गई हैं. इजरायल लगातार सुरंगों को खत्म कर रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग भी इसी का हिस्सा है.
ये सिस्टम कैसे काम करता है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी, लेकिन बाकी AI की तरह ही ये सिस्टम भी मशीन लर्निंग एल्गोरिदम पर आधारित होगा.
खुद IDF की आधिकारिक वेबसाइट पर गॉस्पल के बारे में लिखा हुआ है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पहले अलग-अलग सूत्रों से जानकारी जमा करता है. इसमें ड्रोन फुटेज, बाधित कम्युनिकेशन्स और सर्विलांस डेटा शामिल हैं. इन सबको देखते हुए नतीजा निकाला जाता है कि सेना को कहां हमला करना चाहिए. इससे एक तरह से युद्ध ऑटोमेटेड हो चुका, जिसमें एक तरफ इंसान हैं, दूसरी तरफ मशीनें.
अब तक लड़ाई में इंसान आपस में लड़ते रहे. तकनीकें इसमें हमला करने या संदेश पहुंचाने तक ही सीमित थीं. लेकिन इजरायल के प्रयोग से कई नई चीजें होंगी. अगर देश तकनीकी और इकनॉमिक तौर पर मजबूत है तो वो ऐसा सिस्टम तैयार कर लेगा. फिर उसके सैनिक सुरक्षित रहते हुए दुश्मन सेना या ठिकानों को तबाह कर सकेंगे. तो इस तरह ये इंसानों और मशीनों की लड़ाई हो जाएगी.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.









