
अब मैथ्स को आसान करेगी वैदिक गणित, एक्सपर्ट बोले- लॉजिकल बनेंगे बच्चे
AajTak
डॉ रतन देव शर्मा ने वैदिक गणित पर लंबे समय तक काम किया है. उन्होंने कहा कि वैदिक गणित पूरी तरह लॉजिक पर आधारित है. यह बच्चों को और तेज और लॉजिकल बनाएगी. आइये जानते हैं क्या है एक्सपर्ट्स का मानना-
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में गणित को आसान बनाने के लिए अब वैदिक गणित की कई तकनीकों का इस्तेमाल होगा. दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ओर सर्कुलर जारी करके सरकारी स्कूल के बच्चों को एबेकस और वैदिक गणित सिखाने को कहा गया है. मैथ पढ़ाने वाले शिक्षकों की की इसमें अलग-अलग राय हैं. aajtak.in ने गणित शिक्षकों से इसके बारे में बातचीत करके वैदिक गणित पढ़ाने से होने वाले फायदों के बारे में जाना.
दिल्ली विश्वविद्यालय के राजधानी कॉलेज के मॉडर्न मैथमेटिक्स के शिक्षक डॉ रतन देव शर्मा ने वैदिक गणित पर लंबे समय तक काम किया है. उन्होंने कहा कि वैदिक गणित पूरी तरह लॉजिक पर आधारित है. बिना किसी तकनीक के इस्तेमाल के इंसान वैदिक गणित के 16 सूत्र जो असल में 16 श्लोक हैं, उनसे पूरी कैलकुलेशन सीख लेता है. बच्चों को अगर उनके किसी भी करियर में लीडर बनाना है तो उन्हें वैदिक गणित के लिए प्रेरित करना चाहिए.
डॉ शर्मा आगे कहते हैं कि वैदिक गणित असल में प्राचीन भारतीय गणित है जिसमें एल्जेब्रा (बीजगणित) अरिथमेटिक (अंक गणित) और टेक्नामेट्री (त्रिकोणमिति ) उपलब्ध है. एल्जेब्रा और खास तौर पर अंकगणित का कुछ पार्ट है जो वैदिक गणित के सूत्रों की मदद से बहुत अच्छा कर सकते हैं.
बोद्धायन सुलभा सूत्र बना पाइथागोरस थ्योरम
डॉ शर्मा कहते हैं कि भारतीय परंपरा में बोद्धायन सुलभा सूत्र था जिससे बाद में पाइथागोरस थ्योरम बन गया. इसमें तब सुलभा यानी रस्सी के जरिये नापजोख का काम होता था. इसी तरह ज्यामितिय की शुरुआत यज्ञ बेदी से शुरू हुई. इसमें पूरा सूत्र है कि किस तरह स्क्वेयर यानी वर्ग को सर्कल में वृत्त में बदला जा सकता था.
डॉ शर्मा कहते हैं कि आज तकनीकें आपको सब आसानी से हल करना सिखाती हैं. लेकिन अगर आप लीडर बनना चाहते हैं, लॉजिक जानना जरूरी है. वो आगे बताते हैं कि हमारे कई प्राचीन ऋषि जिनमें कात्यायन, बौद्धायन और अपस्तम्भ जैसे नाम थे. ये सभी अलग अलग गुरुकुल चलाते थे. इन्होंने अलग अलग फार्मूले तैयार किए जिसे सुलभा सूत्र में एक साथ संजोया गया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











