
अब तक 538... ट्रंप के फरमान के 72 घंटे बाद ही शुरू हो गई गिरफ्तारियां, मिलिट्री प्लेन से डिपोर्ट हो रहे प्रवासी!
AajTak
US immigration raid: तमाम आलोचनाओं को दरकिनार करते हुए ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ 'अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा एक्शन' शुरू कर दिया है. पहले ही दिन 538 अवैध प्रवासी गिरफ्तार किये गये हैं. पूरी कार्रवाई की जानकारी व्हाइट हाउस स्वयं दे रहा है.
डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के 72 घंटे के अंदर ही प्रशासन ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर एक्शन शुरू कर दिया है. पिछले 12 से 15 घंटे में ही ट्रंप प्रशासन ने हजार अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार और हिरासत में लिया है. इसी के साथ अमेरिकन ड्रीम की तलाश में US आए हजारों-लाखों लोगों के खिलाफ अमेरिकी अधिकारियों ने अबतक का सबसे बड़ा ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
व्हाइट हाउस ने ट्वीट कर बताया कि अब तक 538 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 373 को हिरासत में लेकर फिलहाल कैंप भेज दिया गया है.
अवैध प्रवासियों के खिलाफ एक्शन यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम एनफोर्समेंट (US Immigration and Customs Enforcement, ICE) द्वारा लिया जा रहा है. ICE ने कहा है कि उन्होंने ट्रंप के वादे के मुताबिक सामूहिक निकासी का काम शुरू कर दिया है.
ICE के रडार पर वे प्रवासी हैं जिन्हें अमेरिकी अदालत किसी न किसी अपराध के मामले में सजा सुना चुकी है.
🚨DAILY IMMIGRATION ENFORCEMENT REPORTING FROM ICE🚨 538 Total Arrests 373 Detainers Lodged Examples of the criminals arrested below 🔽🔽🔽
अमेरिकी मीडिया के अनुसार, वाशिंगटन, डी.सी., फिलाडेल्फिया, बोस्टन, अटलांटा, नेवार्क और मियामी सहित कई शहरों में यूएस एजेंट छापे मार रहे हैं. अमेरिकी फेडरल एजेंसियां इन जगहों को अवैध अपराधियों की सैंक्चुरी मानती है. ये ऐसे इलाके हैं जहां अवैध अपराधी आसानी से पनपते हैं और इन्हें संरक्षण भी मिलता है.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.





