
अफ़ग़ानिस्तान से भागे राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी यूएई ही क्यों पहुंचे, तालिबान से कैसे हैं इस अरब देश के रिश्ते?
BBC
अफ़ग़ानिस्तान से भागे राष्ट्रपति अशरफ़ गनी को यूएई ने मानवीय आधार पर शरण दी है. 15 अगस्त को जब तालिबान लड़ाके काबुल की घेराबंदी कर रहे थे तब राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी अचानक देश छोड़ गए थे.
संयुक्त अरब अमीरात ने अफ़ग़ानिस्तान छोड़कर भागे राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी को मानवीय आधार पर शरण दी है. 15 अगस्त को जब तालिबान लड़ाके काबुल की घेराबंदी कर रहे थे तब राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी अचानक देश छोड़ गए थे. उस वक़्त यह मालूम नहीं था कि वो कहां गए हैं और कई लोग उनके उज़्बेकिस्तान या ताजिकिस्तान जाने की बातें कर रहे थे. फिर अशरफ़ ग़नी ने ख़ुद यूएई में होने की पुष्टि की. यूएई के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि उन्होंने ग़नी को मानवीय अधार पर शरण दी है, वहीं ग़नी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वो देश छोड़कर भागे नहीं है बल्कि उन्होंने एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया है. ग़नी ने कहा, "मैं अभी अमीरात में हूं ताकि ख़ूनख़राबे और अफ़रा-तफ़री को रोका जा सके." ग़नी ने ये भी कहा कि वो अफ़ग़ानिस्तान वापस लौटने के लिए वार्ता कर रहे हैं.More Related News













