
अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात के बाद भारत ने कांधार से वापस बुलाए 50 राजनयिक और सुरक्षाकर्मी
ABP News
अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भारत ने करीब 50 राजनयिकों और सुरक्षाकर्मियों को कांधार से निकाल वापस देश लाया गया है.
काबुल: अफगानिस्तान में बढ़ती हिंसा और तालिबान के बढ़ते प्रभाव के बीच भारत ने कांधार से करीब 50 राजनयिकों और सुरक्षाकर्मियों को निकाल लिया है. साथ ही उन्हें वापस भारत ले आया गया है. सूत्रों के मुताबिक इन सबको भारतीय वायुसेना के एयरक्राफ्ट से कंधार से निकाला गया. एबीपी न्यूज़ को सरकार के सूत्रों ने बताया कि कांधार में भारतीय कांसुलेट को भी अस्थायी तौर पर बंद किया गया है और फिलहाल वहां केवल स्थानिय कर्मचारी हीं काम कर रहे हैं. साथ ही और सभी सेवाएं काबुल स्थित भारतीय दूतावास के ज़रिए दी जा रहीं हैं.More Related News

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












