
अफगानिस्तान ने लिया एयरस्ट्राइक का बदला, तालिबान का दावा- पाकिस्तान की 15 चौकियों पर किया कब्जा, कई सैनिकों की मौत
ABP News
फगानिस्तान की सेना ने रात साढ़े 9 बजे से नंगरहार- खैबर सीमा और कुनार-बाजौर सीमा पर भारी हथियारों से हमला किया और पाक आर्मी की सात चौकियों पर कब्जा कर लिया है.
पाकिस्तान ने आतंकवादियों के ठिकानों को तबाह करने के नाम पर अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें कई अफगान नागरिकों की मौत हो गई थी. पाकिस्तान आर्मी की कार्रवाई का बदला लेने के लिए तालिबान सरकार ने ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए हैं. बीते करीब 48 घंटों से दोनों देशों के बीच छिटपुट गोलीबारी चल रही थी.
अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने बताया कि आम नागरिकों पर पाकिस्तान के हमले का बदला लेने के लिए अफगान सेना ने पाकिस्तान के केंद्रों और सैन्य अड्डों पर हमले शुरू कर दिए हैं. अफगानिस्तान की सेना पाकिस्तान के खिलाफ मल्टी बैरल रॉकेट लांचर का भी इस्तेमाल कर रही है.
पाकिस्तान की 15 चौकियों पर तालिबान का कब्जा
अब तक की जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान की सेना ने रात साढ़े 9 बजे से नंगरहार- खैबर सीमा और कुनार-बाजौर सीमा पर भारी हथियारों से हमला किया है. अफगान सेना टैंक, आर्टिलरी, रॉकेट, मोर्टार का इस्तेमाल कर रही है. तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने दावा किया है कि पाकिस्तान की 15 चौकियों पर अफगान सेना ने कब्जा कर लिया है. इसके अलावा कई पाक सैनिकों के मारे जाने का भी दावा किया है.













