
अफगानिस्तान: काबुल के स्कूल में आत्मघाती बम धमाका, 46 लड़कियों समेत 53 की मौत
AajTak
अफगानिस्तान एक बार फिर से बम धमाके से दहल उठा है. जानकारी के मुताबिक पश्चिमी काबुल में शाहिद माजरी रोड पर एक स्कूल में आत्मघाती बम धमाका हुआ है. एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में 53 लोगों की मौत हो गई है.
अफगानिस्तान एक बार फिर से बम धमाके से दहल उठा है. जानकारी के मुताबिक पश्चिमी काबुल में शाहिद माजरी रोड पर एक स्कूल में आत्मघाती बम धमाका हुआ है. एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में 53 लोगों की मौत हो गई है. इसमें 46 लड़कियां और महिलाएं भी शामिल हैं. धमाके के बाद इलाके में दहशत फैल गई है.
समाचार एजेंसी एएफपी ने संयुक्त राष्ट्र के हवाले से बताया कि काबुल में एक स्कूल में आत्मघाती बम धमाका हुआ है. ये ब्लास्ट 30 सितंबर को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक शैक्षणिक संस्थान में हुआ है. शुरुआती जानकारी में सामने आया था कि आत्मघाती हमले में 19 लोग मारे गए थे. लेकिन इस हमले में 53 लोगों की जान गई है. इसमें 46 लड़कियां शामिल हैं. इसके साथ ही करीब 110 लोग घायल बताए जा रहे हैं.
एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान के एक प्रवक्ता ने बताया कि काबुल के शिया इलाके में एक आत्मघाती हमलावर ने एक स्कूल पर हमला किया. विस्फोट शहर के पश्चिम में दश्त-ए-बारची इलाके में काज एजुकेशन सेंटर में हुआ. जब ये हमला हुआ था तब क्लास खचाखच भरी हुई थी. ब्लास्ट के बाद शवों के चिथड़े उड़ गए.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के बाद का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें खून से लथपथ पीड़ितों को अस्पताल ले जाते हुए दिखाई दे रहा है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस कोचिंग सेंटर में हाई स्कूल के ग्रेजुएशन की तैयारी कर रहे थे, इसमें छात्र और छात्राएं शामिल हैं. जब विस्फोट हुआ उस समय ये छात्रा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा की प्रैक्टिस कर रहे थे.
अफगानिस्तान में आमतौर पर शुक्रवार को स्कूल बंद रहते हैं. उन्होंने कहा कि नागरिक ठिकानों पर हमला करना दुश्मन की अमानवीय क्रूरता और नैतिक मानकों की कमी को साबित करता है. इस विस्फोट की अभीतक किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है. मृतकों और घायलों की लिस्ट दीवारों पर चस्पा कर दी गई.
ये भी देखें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









