
'अपने संस्कारों से जुड़े हुए हैं', शादी के बाद रश्मिका संग ननिहाल पहुंचे विजय देवरकोंडा, मामा ने शेयर की फोटोज
ABP News
Rashmika- Vijay: शादी के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की सादगी देखने को मिली. हाल ही में विजय, रश्मिका के साथ अपने ननिहाल गए और दिवंगत नाना-नानी की समाधि पर आशीर्वाद लेते नजर आए.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं. राजस्थान के उदयपुर में उनकी शादी बहुत भव्य और शाही अंदाज में हुई. शादी की चमक-दमक के बीच विजय का ऐसा रूप देखने को मिला, जिसने सभी का दिल जीत लिया. हाल ही में विजय के मामा और फिल्म प्रोड्यूसर यश रंगिनेनी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें विजय शादी के बाद अपने ननिहाल जाकर दिवंगत नाना-नानी की समाधि पर आशीर्वाद लेते नजर आए.
यश रंगिनेनी ने की विजय की तारीफ
विजय की नानी का गांव थुम्मनपेटा, महबूबनगर जिला में है. तस्वीरों में विजय बहुत ही श्रद्धा के साथ उन्हें याद करते नजर आए, साथ ही वहां रश्मिका, विजय के भाई आनंद देवरकोंड और मां माधवी देवरकोंडा मौजूद थे. इन तस्वीरों के साथ यश रंगिनेनी ने लिखा, 'दुनिया उनकी चमक-दमक देखती है, लेकिन मैं उनकी सादगी और विनम्रता को देखता हूं और उनका ये रूप मुझे सबसे ज्यादा पसंद है. शोहरत और तालियों की गूंज से दूर, वो आज भी अपने संस्कारों से जुड़े हुए हैं. इसीलिए वो हमारे गांव लौटे, ताकि अपने नाना-नानी के सामने सिर झुकाकर आशीर्वाद ले सकें.'
The world sees the flamboyance. I see the humility — the side I cherish most.Beyond the glitz and applause, he remains rooted in values, returning to our village to bow his head and seek his maternal grandparents’ blessings 🙏#ViroshWedding #VijayDeverakonda #RashmikaMandanna pic.twitter.com/1RxlqWvVVt

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












