
'अपना बेस्ट देने की कोशिश करता हूं...', क्रिकेट परफॉर्मेंस पर बोले यशस्वी जायसवाल
AajTak
एजेंडा आजतक 2025 के मंच पर क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल ने अपने क्रिकेट करियर के अनुभव साझा किए. उन्होंने अपनी जर्नी, टीम के साथियों और ड्रेसिंग रूम से जुड़ी कई रोचक बातें बताई. यशस्वी ने कहा कि वे जीवन के उतार-चढ़ाव में स्थिर रहते हैं और हमेशा सकारात्मक सोच रखते हैं. इस दौरान उन्होंने अपने संघर्षों और सहकर्मियों के साथ संबंधों पर भी खुलकर बात की. इस बातचीत ने दर्शकों को उनके व्यक्तित्व और खेल के प्रति लगन का एहसास कराया.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











