
'अतीक-अशरफ की हत्या में पुलिस की कोई गलती नहीं...', यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा
AajTak
यूपी सरकार ने माफिया अतीक और अशरफ की हत्याकांड की जांच की स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश की. इसमें बताया कि इस हत्याकांड के साथ ही विकास दुबे एनकाउंटर मामले की निष्पक्ष जांच में कोई कसर नहीं छोड़ी गई. याचिकाकर्ता ने जिन सात घटनाओं का जिक्र किया है, उनमें सरकार ने कोर्ट के निर्देशों के अनुसार गहन जांच कराई है. अभी तक जांच में पुलिस की कोई गलती नहीं पाई गई है.
यूपी के प्रयागराज में पुलिस की कस्टडी में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शूटर्स ने हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड पर जमकर बवाल हुआ था. कई नेताओं और लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल भी उठाए थे. इस मामले की जांच के लिए सरकार को निर्देश देने की याचिका भी दाखिल की गई थी. इस पर उत्तर प्रदेश सरकार ने कोर्ट के सामने स्टेटस रिपोर्ट पेश की है. सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि हत्याकांड की जांच में राज्य पुलिस की ओर से कुछ भी गलत नहीं पाया गया है.
स्टेटस रिपोर्ट पेश करते हुए सरकार ने कोर्ट को बताया कि इस हत्याकांड के साथ ही विकास दुबे एनकाउंटर मामले की निष्पक्ष जांच में कोई कसर नहीं छोड़ी गई. रिपोर्ट में अतीक और अशरफ की हत्याकांड की जांच रिपोर्ट पेश की गई.
'जांच में पुलिस की कोई गलती नहीं पाई गई'
स्टेटस रिपोर्ट के मुताबिक, याचिकाकर्ता ने जिन सात घटनाओं का जिक्र किया है, उनमें सरकार ने कोर्ट के निर्देशों के अनुसार गहन जांच कराई है. अभी तक जांच में पुलिस की कोई गलती नहीं पाई गई है. सबूत इकट्ठा करने के लिए आंशिक तौर पर जांच अभी जारी है.
याचिकाकर्ता ने जांच के लिए निर्देश देने की मांग की थी
बता दें कि ये स्टेटस रिपोर्ट याचिकाकर्ता की दो अलग-अलग याचिकाओं के जवाब में आई है. इसमें उसने अपने भाइयों (अतीक और अशरफ) की हत्या की व्यापक जांच के लिए निर्देश देने की मांग की थी. वहीं गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर मामले में सरकार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीएस चौहान की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया था.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










