
अजब-गजब: बंदरिया ने कुत्ते के दो बच्चों को लिया गोद, दिन भर रखती है अपने पास, आवारा कुत्तों से करती है रक्षा
ABP News
स्थानीय लोग बंदरिया और पप्पी की रिलेशनशिप को देखकर पहले तो चौंकते हैं और फिर उसे अपने कैमरे में कैद करते हैं. बंदरिया पप्पी को कभी अकेला नहीं छोड़ती है. उन्हें बेहद प्यार करती है.
सीवान: जानवरों में भी भावनाएं होती हैं. उन्हें भी प्यार, दुलार, गुस्सा और रोना आता है. बोल नहीं पाने की वजह से वे अपनी हरकतों से अपनी भावनाओं को जताते हैं. ऐसा ही एक मामला बिहार के सीवान जिले में सामने आया है. यहां बंदरिया ने कुत्ते के दो बच्चों को गोद लिया है. बंदरिया और पप्पी की दोस्ती सड़क पर से गुजर रहे लोग कैमरे में कैद कर रहे हैं. शहर के रजिस्ट्री कचहरी रोड में बीते कुछ दिनों से बंदरिया कुत्ते के दो बच्चों का दिन रात ख्याल रखते दिख रही है.
अपना दूध भी पिलाती है बंदरिया

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












