
अग्निपथ योजना: जौनपुर उपद्रव मामले में 125 नामजद, 500 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, जब्त होगी संपत्ति
AajTak
जौनपुर पुलिस की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से यूपी में लागू की गई अपराध एवं अपराधियों से मुक्त नीति के मद्देनजर जौनपुर के एसपी अजय साहनी के नेतृत्व में अपराधियों, दंगाईयों के खिलाफ अभियान चलाया गया.
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अग्निपथ योजना के खिलाफ हुई हिंसा के मामले में 125 नामजद और 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. बदलापुर व सिकरारा पुलिस ने उपद्रव करने वाले अबतक (थाना बदलापुर 12 व सिकरारा 29) कुल 41 उपद्रवी गिरफ्तार व कब्जे में लिया है. पुलिस के मुताबिक, हिंसा करने वालों की संपत्ति जब्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस की ओर से बताया गया है कि थाना बदलापुर में 31 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ जबकि थाना सिकरारा में कुल 78 नामजद 250 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. वहीं, 17 जून को जौनपुर शहर के वाजिदपुर तिराहे पर सड़क जाम कर उपद्रव करने के मामले में भी लाइन बाजार थाने में 16 नामजद समेत 100 से अधिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
बता दें कि जौनपुर में शनिवार को केंद्र सरकार की ओर से सेना में भर्ती की नई नीति अग्निपथ योजना के विरोध में रेलवे स्टेशन पर उपद्रव मचाने का प्रयास किया गया था. इस संबंध में बदलापुर थाने में 31 नामजद व 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. वहीं सिकरारा थाना में 78 नामजद और 250 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
अब तक 41 लोग गिरफ्तार
जौनपुर पुलिस की ओर जानकारी दी गई कि अब तक चिन्हित किए गए 41 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है. इनकी सम्पत्ति जब्ती की कार्रवाई भी की जा रही है. साथ ही जो लोग इनके साथ मिले हैं, उनका नाम भी एफआईआर में लाया जा रहा है. अन्य उपद्रवियों के खिलाफ सीसीटीवी फुटेज, उपलब्ध वीडियो व सर्विलांस टीम की मदद से चिन्हित कर अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है.
(रिपोर्ट- राजकुमार सिंह)

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










