
अगले साल भारत के दौरे पर आ सकते हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, PM मोदी ने दिया था निमंत्रण
AajTak
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने भारत-रूस के मजबूत द्विपक्षीय रिश्तों का उल्लेख करते हुए कहा कि पुतिन का भारत दौरा योजना के तहत हो सकता है. हालांकि, उन्होंने यात्रा की तारीखों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले महीने रूस में कज़ान शहर का दौरा किया था, जहां उन्होंने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया था.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले साल भारत का दौरा कर सकते हैं. राजनयिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि दोनों देशों के नेताओं की पारस्परिक वार्षिक यात्राओं के लिए निर्धारित व्यवस्था के तहत पुतिन अगले साल भारत का दौरा कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष यात्रा की संभावना पर विचार कर रहे हैं लेकिन अभी तक कुछ भी आधिकारिक रूप से तय नहीं हुआ है.
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई में मॉस्को में आयोजित शिखर वार्ता के दौरान राष्ट्रपति पुतिन को भारत आने का निमंत्रण दिया था.
क्रेमलिन के प्रवक्ता ने क्या कहा
इससे पहले मंगलवार को क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने भारत-रूस के मजबूत द्विपक्षीय रिश्तों का उल्लेख करते हुए कहा कि पुतिन का भारत दौरा योजना के तहत हो सकता है. हालांकि, उन्होंने यात्रा की तारीखों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले महीने रूस में कज़ान शहर का दौरा किया था, जहां उन्होंने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया था.
यह भी पढ़ें: रूस की नई परमाणु नीति से क्यों बढ़ा तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, समझें पुतिन के फैसले के मायने
यूक्रेन के मामले पर पेसकोव का बयान

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.








