
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' ने रिलीज से पहले ही बजट के 70% वसूले, जानें कैसे?
ABP News
Haiwaan Non Theatrical Deal: सैफ और अक्षय स्टारर फिलम 'हैवान' के नॉन थिएट्रिकल राइट्स को सोनी नेटवर्क ने खरीद लिया है. ये डील इतनी बड़ी है कि फिल्म की लागत का इससे ही 70% वसूला जा चुका है.
सैफ अली खान और अक्षय कुमार की बड़े पर्दे पर जुगलबंदी हमेशा से पसंद की जाती है. फिर चाहे वो 'टशन' हो, 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' हो, या कोई और फिल्म. अब इन दोनों की जोड़ी एक बार फिर से बिग स्क्रीन पर देखने को मिलने वाली है. दोनों जल्दी ही फिल्म 'हैवान' में साथ नजर आने वाले हैं. प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही अच्छी- खासी कमाई कर ली है. आइये बताते हैं कैसे.
नॉन थिट्रिकल राइट्स बिकेबॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार और सैफ अली खान की आने वाली फिल्म 'हैवान' की रिलीज से पहले ही कमाई हो गई है. फिल्म के नॉन थिएट्रिकल राइट्स की डील सोनी नेटवर्क के साथ 80 करोड़ रुपये में तय हो गई है. बॉलीवुड हंगामा के सूत्रों ने कंफर्म किया है कि फिल्म को लेकर डिमांड काफी ज्यादा थी, जिसके लिए कई कंपनियां अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज करना चाहती थीं. लेकिन इन सभी में सबसे बड़ी बोली सोनी नेटवर्क ने लगाकर फिल्म के नॉन थिएट्रिकल राइट्स के साथ ही म्यूजिक राइट्स भी खरीद लिए हैं.
A post shared by @thespianfilms_ind

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












