
अकेली नहीं है आयुषी... 'इज्जत' के नाम पर 8 साल में 500 हत्याएं, जानें कितनी बड़ी है ऑनर किलिंग की समस्या?
AajTak
एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 8 साल में ऑनर किलिंग के मकसद से लगभग 500 हत्याएं हो चुकीं हैं. लेकिन इनमें से कितनी लड़कियां हैं, इसका आंकड़ा एनसीआरबी ने नहीं दिया. वहीं, संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया था कि हर साल दुनिया में 5 हजार लड़कियां ऑनर किलिंग का शिकार होती हैं.
दिल्ली से आगरा जाने वाले यमुना एक्सप्रेस-वे पर 18 नवंबर की सुबह भारी भीड़ थी. यहां सड़क किनारे एक लाल रंग का ट्रॉली बैग पड़ा था. पुलिस ने आकर जब बैग खोला तो सब हैरान हो गए. अंदर एक युवती की लाश रखी थी. युवती की उम्र 21 साल थी. बाद में पता चला कि उसका नाम आयुषी था. छानबीन हुई तो केस ऑनर किलिंग का निकला. आयुषी की हत्या उसके ही पिता ने कर दी थी. वजह ये थी कि आयुषी ने अपनी मर्जी से शादी कर ली थी, जो घर वालों को मंजूर नहीं थी.
आयुषी का मामला इकलौता नहीं है. देश में लगातार किसी ने किसी इलाके में लड़के-लड़कियां ऑनर किलिंग का शिकार हो रहे हैं. ऑनर किलिंग का मतलब है कि अपने ही परिवार में किसी व्यक्ति की हत्या इसलिए कर दी जाती है, क्योंकि परिवार वालों को लगता है कि उस व्यक्ति की वजह से उन्हें शर्मसार होना पड़ा है. कुल मिलाकर तथाकथित 'इज्जत' के नाम पर होने वाली हत्याएं.
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया था कि हर साल दुनिया में 5 हजार लड़कियां ऑनर किलिंग का शिकार होती हैं. रिपोर्ट में बताया गया था कि इन 5 हजार में से एक हजार लड़कियां भारतीय होती हैं. यानी, ऑनर किलिंग का शिकार होने वाली हर 5 में से 1 लड़की भारत की होती है.
हालांकि, नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) के आंकड़े संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के आसपास भी नहीं बैठते. एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 8 साल में ऑनर किलिंग के मकसद से लगभग 500 हत्याएं हो चुकीं हैं. लेकिन इनमें से कितनी लड़कियां हैं, इसका आंकड़ा एनसीआरबी ने नहीं दिया.
ये भी पढ़ें-- रोमन काल से चली आ रही ऑनर किलिंग, 'मर्यादा' तोड़ने पर खुलेआम की जाती थी हत्या!
तथाकथित 'इज्जत', हर जगह जान ले रही!

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










