
अंतरिम सरकार कितनी कारगर, कब होंगे चुनाव... एक्सपर्ट ने बताया तख्तापलट के बाद बांग्लादेश में आगे क्या होगा
AajTak
सुशांत सरीन ने कहा, 'ताजा खबर जो आ रही है उसके अनुसार कुछ नामों की घोषणा हुई है. जो अंतरिम सरकार बनेगी उसमें तीन-चार फौजी अफसर हैं, कुछ जज हैं, कुछ ऐकेडेमिक्स हैं, एक हिंदू को भी रखा गया है. कोई कट्टरपंथी छवि का नहीं है. जिन्हें चुना गया है अंतरिम सरकार के लिए क्या वे स्वीकार्य होंगे. अगर ये हो जाते हैं तो चुनाव कब तक होंगे. क्या चुनाव होंगे या यही सरकार एक-दो साल के लिए चलेगी.'
बांग्लादेश में सोमवार का दिन भीषण हिंसा और आगजनी से भरा रहा. प्रदर्शनकारियों और सरकार के समर्थकों के बीच झड़प से छात्रों का आंदोलन हिंसा में बदल गया. भीड़ इतनी उग्र हो गई कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस्तीफा देकर देश से भागना पड़ा. वह भारत पहुंच चुकी हैं और फिलहाल हिंडन एयरबेस में ही रुकी हुई हैं. प्रदर्शनकारी पीएम हाउस में घुस गए और बांग्लादेश के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले शेख मुजीब की प्रतिमा को बुलडोजर से गिरा दिया. पड़ोसी मुल्क के हालात पर भारत सरकार नजर बनाए हुए है. बांग्लादेश की अस्थिरता से भारत पर क्या असर पड़ सकता है और बांग्लादेश में अब आगे क्या होने वाला है, इसे लेकर विशेषज्ञों ने आजतक से बात की.
भारत विरोधी सरकार आई तो बढ़ जाएगा तनाव
सामरिक विशेषज्ञ सुशांत सरीन ने कहा, 'ऐसे हालात तभी पैदा होते हैं जब कोई कल्पना नहीं करता है. अगर पहले से कल्पना कर लें तो ऐसे कदम उठाए जाएंगे जिनसे आपको ऐसे हालात नजर नहीं आएंगे. जब से बांग्लादेश का जन्म हुआ है, हर 5-10 साल में इस तरह की उथल-पुथल होती है, वो कुछ समय तक रहती है और फिर चीजें ठीक हो जाती हैं. लेकिन ये उबाल जो असर छोड़कर जाता है वो हर बार अच्छा नहीं होता.'
उन्होंने कहा, 'भारत को भी कहीं न कहीं चिंता होगी कि कहीं चीन, पाकिस्तान के बाद कोई तीसरा फ्रंट तो नहीं खुल रहा. अगर बांग्लादेश में कोई ऐसी सरकार आ जाए जो भारत के प्रति नफरत की निगाह रखती हो... जैसे जमात-ए-इस्लामी दहशतगर्दी के लिए मशहूर है. पिछली बार जब उन्होंने बीएनपी के साथ सरकार बनाई थी तो उनकी तरफ से भारत में बहुत दहशतगर्दी हुई थी, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल था. ऐसे में अगर उसकी सरकार आती है तो देखना होगा कि क्या हालात पैदा होते हैं. वहां तनाव बढ़ जाएगा.'
'बांग्लादेश में नाजुक बने रहेंगे हालात'
सुशांत सरीन ने कहा, 'क्या सेना, जिसने 2007 और 2009 में वहां केयरटेकर सरकार बनाई थी, क्या उस तरीके की सरकार होगी. हालांकि उसकी संभावना कम है. फौज अगर सीधे तौर पर सरकार बनाती है तो प्रभाव अलग होगा. वह बहुत ज्यादा लोगों के लिए मान्य नहीं होगी. वो सरकार कितने समय के लिए होगी, फिर चुनाव होगा, सरकार बनेगी, उसका क्या स्वरूप होगा ये तो बांग्लादेश के लोग भी नहीं जानते हैं. बांग्लादेश में कुछ समय के लिए हालात नाजुक रहेंगे लेकिन बांग्लादेश पूरी तरह तितर-बितर नहीं होगा. उपद्रव शांत हो जाएगा लेकिन वो किस करवट बैठेगा ये कहना अभी मुश्किल है.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









