
YouTube वीडियो कितने लोगों ने Dislike किया अब नहीं दिखेगा?
AajTak
YouTube ने Dislike Count को हटाने की तरफ कदम बढ़ा दिया है. फिहलाल इसकी टेस्टिंग हो रही है, लेकिन अगले कुछ हफ्तों में ये लागू किया जा सकता है.
YouTube कंटेंट क्रिएटर्स के लिए Dislike काउंट हाइड फीचर्स पर काम कर रहा है. कंपनी ने ऐलान किया है कि क्रिएटर्स के फीडबैक पर कंपनी ऐसा करने जा रही है. YouTube के मुताबिक टार्गेटेड डिस्लाइक कैंपेन को लेकर क्रिएटर्स से फीडबैक लिया गया था. कंपनी कुछ नए डिजाइन की टेस्टिंग कर रही है जिसमें डिस्काइक काउंट नहीं दिखेगा. हालांकि डिस्कलाइक काउंट भले ही पब्लिक को नहीं दिखेगा, लेकिन क्रिएटर्स इसे देख सकेंगे. कंपनी ने कहा है कि अगर कोई इस छोटे एक्स्पेरिमेंट का हिस्सा है तो उसे भी ये नया डिजाइन दिखेगा. कंपनी के मुताबिक ऐसा अगले हफ्ते से होगा.More Related News













