
पेट्रोल की नो टेंशन! Splendor हो या Activa... पुराने स्कूटर-बाइक हो जाएंगे इलेक्ट्रिक, लगा लें ये किट
AajTak
EV Conversion Kit: इस कन्वर्जन किट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि नई इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती. जो पुरानी गाड़ी आपके घर में पहले से खड़ी है, उसी को इलेक्ट्रिक बनाया जा सकता है.
Bike Scooter EV Converison Kit: पश्चिमी एशिया में बढ़ते युद्ध के बीच दुनिया भर में तेल सप्लाई पर दबाव बढ़ता जा रहा है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर चिंता बढ़ रही है. ऐसे माहौल में देश में एक नया ट्रेंड तेजी से चर्चा में है. लोग अपने पुराने पेट्रोल स्कूटर और मोटरसाइकिल को इलेक्ट्रिक बनाने की बात कर रहे हैं. वजह है खास इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट, जिसे लगाकर पुरानी गाड़ी को इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में बदला जा सकता है. यानी अगर पेट्रोल महंगा हो जाए, तब भी आपकी जेब पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.
असल में इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट एक ऐसा सेट होता है जिसमें मोटर, कंट्रोलर, बैटरी और कुछ जरूरी इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स शामिल होते हैं. इसे पुराने पेट्रोल इंजन की जगह फिट कर दिया जाता है. इसके बाद वही पुराना स्कूटर या बाइक बैटरी से चलने लगता है. यानी पेट्रोल टैंक की जगह बैटरी और इंजन की जगह इलेक्ट्रिक मोटर काम करने लगती है.
इस किट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि नई इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती. जो पुरानी गाड़ी आपके घर में पहले से खड़ी है, उसी को इलेक्ट्रिक बनाया जा सकता है. कई कंपनियां दावा करती हैं कि कन्वर्जन के बाद एक बार चार्ज करने पर 70 से 120 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है. साथ ही प्रति किलोमीटर खर्च भी पेट्रोल के मुकाबले काफी कम हो जाता है.
भारत में सरकार भी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा दे रही है. इसी वजह से कई स्टार्टअप और कंपनियां ऐसी कन्वर्जन किट बेच रही हैं जो पुराने टू-व्हीलर्स में आसानी से लगाई जा सकें. हालांकि इसके लिए आरटीओ (RTO) से अप्रूवल और रजिस्ट्रेशन अपडेट कराना जरूरी होता है. सही तरीके से फिटमेंट और सर्टिफाइड किट का इस्तेमाल करना भी जरूरी है, ताकि सेफ्टी से किसी तरह का समझौता न हो.
GoGoA1:
मुंबई बेस्ड इस GoGoA1 का दावा है कि ये देश का पहला इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट डेवलप करने वाला ब्रांड है. ये कंपनी रेगुलर बाइक्स जैसे हीरो स्प्लेंडर, पैशन, पैशन प्रो, सीडी डिलक्स, सीडी डॉन, अचीवर, ग्लैमर, करिज़्मा, सीबीजी, हंक, होंडा शाइन, यूनिकॉर्न, लिवो, एसपी 125 जैसे कई मॉडलों के लिए कन्वर्जन किट उपलब्ध कराता है. इसके अलावा कंपनी देश की बेस्ट सेलिंग स्कूटर होंडा एक्टिवा के लिए भी कन्वर्जन किट डेवलप कर चुकी है. जो एक्टिवा के पुराने 2004 से लेकर अब तक के लेटेस्ट मॉडलों के लिए उपलब्ध है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







