Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
Chaitra Navratri 2026: 19 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू, पूरे 9 दिन घर में नहीं होंगे ये 5 काम

Chaitra Navratri 2026: 19 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू, पूरे 9 दिन घर में नहीं होंगे ये 5 काम

AajTak
Monday, March 16, 2026 01:51:08 PM UTC

इस साल 19 से 27 मार्च तक चैत्र नवरात्र मनाए जाएंगे. इस वर्ष माता का आगमन पालकी पर और विदाई हाथी पर होगी. शास्त्रों के अनुसार, नवरात्र के पवित्र दिनों में कुछ खास गलतियां करने से बचना चाहिए.

Chaitra Navratri 2026: इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक रहने वाले हैं. इस साल चैत्र नवरात्र में देवी पालकी में सवार होकर आने वाली हैं. जबकि देवी की विदाई हाथी पर होगी. इन पवित्र दिनों में देवी के नौ स्वरूपों की पूजा होती है. कहते हैं कि नवरात्र में जो भक्त सच्ची श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की आराधना करते हैं, उनके जीवन में कभी कोई समस्या नहीं होती है. हालांकि नवरात्र में कुछ खास गलतियां करने से बचना चाहिए.

1. घर की साफ-सफाई नवरात्र में साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखना चाहिए. नवरात्र शुरू होने से पहले घर की अच्छी तरह सफाई कर लें और व्रत का पारण होने तक इस स्वच्छता को बरकरार रखें. कूड़ा-कबाड़ या अनुपयोगी सामान रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है.

2. मांस-मदिरा नवरात्र में सात्विकता बनाए रखना भी जरूरी है. इन नौ दिनों में प्याज और लहसुन जैसी किसी भी तामसिक चीज का सेवन नहीं करना चाहिए. मांस-मदिरा का तो ख्याल भी मन में नहीं लाना चाहिए. इन पवित्र दिनों में सात्विक भोजन करना ही उत्तम होता है.

3. बाल या नाखून काटना नवरात्र के नौ दिन नाखून न काटने की सलाह दी जाती है. इन दिनों में बाल कटवाने या शेविंग कराने से भी परहेज किया जाता है. मान्यता है कि नवरात्र में ये काम करने से देवी रुष्ट हो सकती हैं. घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है.

4. चमड़े से बनी चीजें नवरात्र के दौरान लेदर से बनी वस्तुएं जैसे बेल्ट, जूते, जैकेट या ब्रेसलेट पहनना उचित नहीं माना जाता. दरअसल, चमड़ा जानवरों की खाल से तैयार किया जाता है और यह धार्मिक दृष्टि से स्वीकार्य नहीं है. इसलिए नवरात्र में ऐसी किसी भी चीज का प्रयोग करने से बचना चाहिए.

5. लड़ाई-झगड़ा नवरात्र का समय देवी मां की पूजा और भक्ति के लिए समर्पित होता है. ऐसे में लड़ाई-झगड़ा या दूसरों के साथ वाद-विवाद में पड़ना अच्छा नहीं माना जाता है. मान्यता है कि गलत भाषा या व्यवहार से देवी मां अप्रसन्न हो सकती हैं. इसलिए इन दिनों झूठ बोलने, कलह करने और कटु शब्दों का प्रयोग करने से बचना चाहिए.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र शुरू होने से पहले घर ले आएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र 2026 के पावन अवसर पर मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए कुछ शुभ उपाय करना लाभकारी माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवरात्र शुरू होने से पहले घर में कुछ खास चीजें लाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है .

बंदर भगाने के लिए किसान बना 'भालू', अजीब तरीका देखकर लोग भी रह गए हैरान

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

मिसाइल टेस्ट में किम जोंग के साथ दिखती है... कहां पढ़ती हैं उनकी बेटी किम जू-ए?

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के करीब पहुंचे शख्स ने बताया क्या देखा, बनाया ऐसा स्केच कि लोग रह गए हैरान

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

7 साल की नौकरी, एक दिन 20 मिनट लेट… कंपनी ने दिखाया बाहर का रास्ता

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर इन दिनों एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. इसमें एक ऑफिस से जुड़ा मामला सामने आया है. पोस्ट में दावा किया गया है कि एक कर्मचारी को सिर्फ इसलिए नौकरी से निकाल दिया गया, क्योंकि वह एक दिन 20 मिनट देर से ऑफिस पहुंचा था.

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र पर रहेगा अमावस्या का साया! जानें क्या होगा कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र इस बार 19 मार्च से शुरू हो रहा है और करीब 72 साल बाद चैत्र अमावस्या के साथ दुर्लभ संयोग बन रहा है. इस दिन अमावस्या स्नान-दान और नवरात्र की घटस्थापना एक ही दिन होगी. जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, स्नान-दान का समय और बन रहे तीन शुभ योग.

Aaj Ka Panchang, 16 March 2026: जानिए 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

Chaitra Navratri 2026: 8 या 9, कितने दिन रहेंगे चैत्र नवरात्र? घटस्थापना का मुहूर्त भी नोट कर लें

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी. 20 मार्च को सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर इसका समापन होगा. ऐसे में चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च से ही होगी.

LPG New Rule Delhi: एलपीजी संकट... दिल्ली में ऐसे बटेंगे सिलेंडर, डेली खपत के 20% की सप्लाई, जानें किसे मिलेंगे

LPG Crisis के बीच दिल्ली सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 Kg LPG Cylinder) की सप्लाई के लिए नया नियम तय किया है और रोजाना की खपत को 20% तक सीमित कर दिया है और इनकी सप्लाई 8 कैटेगरी में की जाएगी.

Trigrahi Yog 2026: शनि-शुक्र के साथ सूर्य की युति, इन 3 राशियों के अच्छे दिन आज से शुरू

सूर्य ने मीन राशि में प्रवेश कर लिया है, जहां शुक्र और शनि पहले से मौजूद हैं. ज्योतिषविद प्रवीण मिश्र के अनुसार, यह दुर्लभ त्रिग्रही योग तीन राशियों के लिए करियर में सुनहरे अवसर और आर्थिक स्थिति में सुधार लेकर आने वाला है.

अमीरों का सीक्रेट! कम उम्र में अमीर होना है तो दिमाग में उतार लें चाणक्य की ये 3 बातें

आचार्य चाणक्य ने सुखी और समृद्ध जीवन के लिए कुछ महत्वपूर्ण सिद्धांत बताए हैं. उनका मानना था कि यदि व्यक्ति अच्छी आदतों और संस्कारों को अपनाए तो जीवन में सफलता और समृद्धि अवश्य प्राप्त होती है.

सास बन चुकीं अंजलि तेंदुलकर ने खूबसूरती में बहू को किया पीछे, गोल्डन चोकर और बनारसी साड़ी में दिखाए ठाठ

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू

13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.

Chaiti Chhath 2026: चैती छठ कब से शुरू? नोट कर लें नहाय-खाय और खरना की सही तारीख

छठ का महापर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. मान्यता है कि चैती छठ के दौरान सूर्य देव और छठी मैय्या की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है. संतान की रक्षा होती है और उसे आरोग्य का वरदान मिलता है.

बिना सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किए स्क्रीन शेयरिंग! BenQ ने लॉन्च किए मॉडर्न मीटिंग सॉल्यूशन

BenQ ने भारत में स्क्रीन शेयरिंग हार्डवेयर डिवाइसेज लॉन्च किए हैं. कॉर्पोरेट या पर्सनल मीटिंग के दौरान इसके जरिए स्क्रीन शेयरिंग किया जा सकता है. आइए जानते हैं इनके खास फीचर्स क्या हैं.

High Profit Business: 1.5 लाख रुपये महीने कमाई, पहले दिन से ही धांसू चलने लगेगा ये बिजनेस, भूल जाएंगे नौकरी करना!

Smart Business Idea: कम निवेश और लगातार बनी रहने वाली मांग के कारण बर्फ का बिजनेस तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. आप भी इस मौसम को अवसर में तब्दील कर मोटी कमाई कर सकते हैं. बिजनेस शुरू करने से पहले एक्सपर्ट की मदद ले सकते हैं.

Iran Israel US War: ईरान का 130 साल पुराना हिंदू मंदिर, युद्ध के बीच सुर्खियों में आया

ईरान में हिंदुओं की संख्या बहुत कम है. लेकिन होर्मुज के पास बंदर अब्बास में भगवान विष्णु को समर्पित करीब 130 साल पुराना एक हिंदू मंदिर स्थित है. कहा जाता है कि इस मंदिर को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी में काम करने वाले भारतीयों ने बनाया था.

Chaitra Navratri 2026: 19 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू, पूरे 9 दिन घर में नहीं होंगे ये 5 काम

इस साल 19 से 27 मार्च तक चैत्र नवरात्र मनाए जाएंगे. इस वर्ष माता का आगमन पालकी पर और विदाई हाथी पर होगी. शास्त्रों के अनुसार, नवरात्र के पवित्र दिनों में कुछ खास गलतियां करने से बचना चाहिए.

क्या 12वीं के बाद 4 साल में होगी LLB? सुप्रीम कोर्ट में जल्द होगी इस मुद्दे पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उस जनहित याचिका पर सहमति जताई है, जो देश में कानूनी शिक्षा के ढांचे को बदल सकती है.  इस दौरान कोर्ट ने शैक्षणिक और कानूनी समुदायों के लोगों को विचार-विमर्श करने की सलाह भी दी है.

LPG संकट के बीच वायरल हुए होटल के बिल, मांगे जा रहे हैं गैस के अलग से पैसे

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने बेंगलुरु के थियो कैफे की रसीद की तस्वीर शेयर की. इसमें दो मिंट लेमोनेड (179 रुपये प्रति गिलास) के ऑर्डर पर 17.01 रुपये का 5 प्रतिशत 'गैस क्राइसिस चार्ज' जोड़ा गया था. यहीं से सोशल मीडिया पर 'गैस क्राइसिस चार्ज' की चर्चा होने लगी.

'अर्जुन मेरा दिल है और अब…', भाभी सानिया के लिए ननद सारा तेंदुलकर की इमोशनल स्पीच, मां अंजलि क्यों लगीं रोने

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में सारा तेंदुलकर की इमोशनल स्पीच चर्चा में आ गई. सारा ने भाभी सानिया को बहन बताते हुए कहा कि अर्जुन उनका पूरा दिल है, जिसे अब वो सानिया को सौंप रही हैं. उनकी इस बात से मां अंजलि तेंदुलकर भी भावुक हो गईं.

Homemade Tomato Face Mask: बिना ब्लश लगाए ही गुलाबी दिखेंगे गाल! चेहरे पर लगाएं टमाटर और एलोवेरा से बना फेस मास्क

Homemade Tomato Face Mask: क्या आप जानते हैं कि टमाटर सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद करता है. आज इस खबर में हम आपको घर पर टमाटर से फेस मास्क बनाने का आसान तरीका बताएंगे जो चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने और स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने में मदद कर सकता है.

पेट्रोल की नो टेंशन! Splendor हो या Activa... पुराने स्कूटर-बाइक हो जाएंगे इलेक्ट्रिक, लगा लें ये किट

EV Conversion Kit: इस कन्वर्जन किट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि नई इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती. जो पुरानी गाड़ी आपके घर में पहले से खड़ी है, उसी को इलेक्ट्रिक बनाया जा सकता है.

नेतन्याहू के हाथ में कॉफी, जिंदा होने का दावा और कंफ्यूजन... अब कैफे ने दिए ये सबूत

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. वीडियो में वह एक कैफे में कॉफी पीते हुए दिखाई देते हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं.

March Amavasya 2026: 18 या 19 मार्च, कब है चैत्र अमावस्या? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

March Amavasya 2026: अमावस्या, जिसे 'अमावस' या 'अमावसी' भी कहा जाता है, पितरों के प्रति श्रद्धा प्रकट करने और उनका आशीर्वाद पाने का सबसे पवित्र दिन है. इस दिन स्नान, दान और तर्पण का विशेष महत्व होता है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us